विराट की कप्तानी के आगे कहीं नहीं टिकते धोनी, श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड

Image

श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी में धोनी से आगे विराट (फोटो साभार- BCCI/X)

IND vs SL Test: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार भी श्रीलंका के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी। ये सीरीज सिर्फ द्विपक्षीय जीत के लिए नहीं, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस के लिए भी अहम है। गिल के पास इतिहास बनाने का मौका भी है। अगर वो श्रीलंका में सीरीज जीतते हैं तो वो विराट कोहली के साथ उस खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने लंका की धरती पर टीम इंडिया को क्लीन स्वीप दिलाया है।

श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी में विराट सबसे आगे

भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में कप्तानी के आंकड़ों पर नजर डालें तो विराट कोहली का रिकॉर्ड सबसे चमकीला है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 9 टेस्ट में कप्तानी की है। इसमें भारतीय टीम को इसमें 6 जीत और सिर्फ 1 हार मिली। उनकी विनिंग परसेंटेज बाकी भारतीय कप्तानों से काफी बेहतर है। उनके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन का नंबर आता है। अजहरुद्दीन ने श्रीलंका के खिलाफ 8 टेस्ट में टीम का नेतृत्व किया। इनमें भारत को 5 मैचों में जीत मिलीं और 3 मैच ड्रॉ रहे, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एक भी हार नहीं।

धोनी का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं

एमएस धोनी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान भारतीय टीम को 3 जीत और 1 हार मिली, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो कोहली की तुलना में धोनी का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ कमजोर दिखता है। कपिल देव ने भी श्रीलंका के खिलाफ 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। उसमें भारत को 2 मैचों में जीत और 1 हार मिली थी।

श्रीलंकाई कप्तानों का हाल

श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 13 टेस्ट भारत के खिलाफ अर्जुन रणतुंगा ने कप्तानी की। लेकिन वो एक भी मैच नहीं जीत पाए। उनकी कप्तानी में श्रीलंका को 5 मैचों में हार मिली और 8 मैच ड्रॉ रहे। वहीं कुमार संगाकारा ने 6 टेस्ट में श्रीलंका की कप्तानी की लेकिन उन्हें सिर्फ 1 जीत मिली और 3 मैचों में हार झेलना पड़ा। दुलीप मेंडिस ने भी 6 टेस्ट में श्रीलंका की कप्तानी की थी।

Aditya Sahu

आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article