इन पांच चीजों को अपने खाने में शामिल करें और तेजी से वजन घटाएं
क्या आपको पता हैं कि अगर आप रोजाना 500 कैलोरी कम करते हैं तो एक हफ्ते में आप आधा किलो वजन घटा सकते हैं? जी हां यह सही बात हैं लेकिन साथ ही जितना यह सुनने में अच्छा लगता हैं उतना हैं नही। लेकिन इसके साथ आपको स्वास्थ्य तरिके व सही व्यायाम से अपनी कैलोरी को कम करना चाहिए।
और पढ़ें- व्यायाम करने का सही समय - सुबह या शाम
बिना डॉ के सलाह के आप 500 कैलोरी प्रतिदिन घटाना आपके स्वास्थय के लिए हानिकारक हो सकता हैं आप कुपोषित हो सकते हैं या आपको स्वास्थय से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। स्वास्थ्य रुप से कैलोरी कम करने के लिए आप कॉल्ड कॉफी की जगह ब्लैक कॉफी ले सकते हैं, बिस्किट स्नैक्स के जगाह आप कैला खा सकते हैं। इससी के साथ आप हेल्दी आहार ले जिसमे कैलोरी भी कम हो और वह आपको पोष्क तत्व भी दे सकें।
आपको बता दे कि अधिकतर जिम ट्रेनर एथलिट भी वजन कम करने में सबसे सहायक डाइट को ही मानते हैं, कहा जाता हैं कि आपका वजन कम करने में 70% आपकी डाइट मायने रखती हैं और 30% आपकी शरीरिक गतिविधियां।
और पढ़ें- संतुलित भोजन किसे कहते हैं और चार्ट
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कम कैलोरी वाली सही डाइट फॉलो करके आपना वजन घटा सकते हैं।
ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल)
जैतून का तेल काफी लाभकारी माना जाता हैं यह हल्दी ऑयल में गिना जाता हैं।ये वसा भूख बढ़ाने वाले हार्मोन और कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकते हैं। वजन कम करने के साथ-साथ यह आपकी सूजन को कम करता हैं, दिल की सेहत को बढ़ावा देता हैं और ब्लड प्रेशर को कम करने मे सहायक होता हैं। इससी के साथ यह आपकी दिमाग की सेहत की भी रक्षा कर सकता है।
अगर आप अपना वजन कम कर रहे हैं तो जैतून के तेल और नींबू के रस का मिश्रण बनाइयें यह आपके वजन कम करने में सहायक होता हैं।
एक चम्मच ऑलिव ऑयल में मौजूद पोषक तत्व
-
कैलोरी - 119
-
कार्बोहाइड्रेट - 0 ग्राम
-
फैट - 14 ग्राम (अधिकतर मोनोअनसैचुरेटेड)
-
प्रोटीन - 0 ग्राम
अंडे का सफेद हिस्सा
पुरे अंडे की तुलना में अंडे का सफेद भाग में ज्यादा प्रोटीन होता हैं, अंडे के सफ़ेद भाग में कैलोरी, कार्ब्स, फ़ैट और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह प्रोटीन का सबसे बहतर स्रोत माना जाता हैं। इसी के साथ इसमें मिनिरल्स, विटामिन भी पाए जाते हैं। अगर आप सुबह नाश्ते में अंडा खाते हैं तो इससे आपका काफी लंबे समय तक पेट भरा रहता हैं।
और पढ़ें- अंडा खाने के बाद क्या सेवन न करें
100 ग्राम वाइट एग (अंडे का सफेद हिस्सा) में मौजूद पोषक तत्व
-
कैलोरी - 52
-
कार्बोहाइड्रेट - 0.7 ग्राम
-
फैट - 0.2 ग्राम
-
प्रोटीन - 11 ग्राम
साबुत अनाज
साबुत अनाज फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता हैं। साबुत अनाज खाने से कई फ़ायदे होते हैं, जिनमें डायबिटीज़, दिल की बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता हैं। जो लोग वजन घटा रहे होते हैं उनहे सलाह दि जाती हैं कि वह फाइबर का सेवन करें। क्योकि फाइबर खाने से आपका पेट भरा रहता हैं।
और पढ़ें- फाइबर युक्त आहार
100 ग्राम साबुत अनाज में मौजूद पोषक तत्व
-
कैलोरी - 340
-
कार्बोहाइड्रेट - 72 ग्राम
-
फैट - 2.5 ग्राम
-
प्रोटीन - 13 ग्राम
चिकन ब्रेस्ट
आपने अधिकतर लोगो के मुंह से सुना होगा कि उसने जिम जाकर व चिकन खाकर आपना वजन कम करा हैं, दराअसल बात यह हैं कि चिकन ब्रेस्ट में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती हैं और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता हैं और फैट ना के बराबर होता हैं।
इनही कारको की वजह से आप आपना वजन कम कर सकते हो।
100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट में मौजूद पोषक तत्व
-
कैलोरी - 98
-
कार्बोहाइड्रेट - 2.9 ग्राम
-
फैट - 1.9 ग्राम
-
प्रोटीन - 17 ग्राम
हरी सब्जियां
हरी सब्जियां जैसे पालक, पत्ता गोभी इन सब सब्जियों में इनमें विटामिन, मिनरल और फ़ाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हरी सब्जियां सेहतमंद डाइट के लिए लाभकारी मानी जाती हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती हैं।
और पढ़ें- जानिए विटामिन शरीर के लिए क्यों आवश्यक है?
100 ग्राम पालक में मौजूद पोषक तत्व
-
कैलोरी - 23
-
कार्बोहाइड्रेट - 3.6 ग्राम
-
फैट - 0.4 ग्राम
-
प्रोटीन - 2.9 ग्राम
सारांश
अगर आप भी अपना वजन अच्छे स्वस्थ के साथ कम करना चाहते हैं तो इस लेख में बताई चीजो का सेवन करें, एकदम से कैलोरी की मात्रा कम मत करे धीरे-धीरे करके खाद्य पदार्थो को चयन करें। सही आहार ले और व्यायाम से आपना वजन कम करे।