मोटापा कम करने और वजन घटाने की दवा के नाम और नुकसान
नोट - इन दवाइयों का सेवन डॉक्टर से सलाह किये बिना बिलकुल न करें। इन दवाइयों के कई दोष-प्रभाव हो सकते है, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
वजन और मोटापे को बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी दवाइयां है जिनका सेवन आप कर सकते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है इन दवाइयों के नुकसान भी होते हैं, जो कई बीमारियों को बढ़ाते हैं। अगर आपको यह नहीं पता तो आज हम आपको सबसे पहले इस लेख में वजन और मोटापा कम करने की दवाई बताएंगे और फिर उनसे जुड़े कई नुकसानों की भी जानकारी देंगे।
यहां दिए ब्लू लिंक पर क्लिक करके आप जान पाएंगे कि वजन कम करने का इलाज क्या है।
तो आइये आपको बताते हैं वजन और मोटापा कम करने की दवा के नाम और नुकसान -
(और पढ़ें - वजन कम करने के आसान उपाय)
- वजन और मोटापा कम करने की दवा के नाम
- वजन और मोटापा घटाने की दवा कौन ना ले
- वजन और मोटापा कम करने की दवा कितनी मात्रा में लेनी चाहिए
- वजन और मोटापा घटाने की दवाई से क्या नुकसान हो सकते हैं
-
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- क्या वजन कम करने की दवाइयाँ सच में असरदार होती हैं?
- क्या बिना डॉक्टर की सलाह के वजन घटाने की दवा ली जा सकती है?
- क्या भारत में प्रतिबंधित वजन घटाने की दवाइयाँ अभी भी मिलती हैं?
- किन लोगों को वजन घटाने की दवाइयाँ नहीं लेनी चाहिए?
- वजन घटाने की दवाओं से सबसे आम नुकसान क्या होते हैं?
- सारांश
वजन और मोटापा कम करने की दवा के नाम
वजन और मोटापा कम करने की दवा के नाम कुछ इस प्रकार हैं -
1. सिबुट्रमाइन -
सिबुट्रमाइन दवाई भूख को कम करती है, जिससे आपका वजन और मोटापा कम हो जाता है। लेकिन, अगर कोई ये दवाई आपको दें तो कृपया करके इसको न लें, क्योंकि भारत में इसके नुकसान देखे जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
2. सेटिलिस्टैट –
सेटिलिस्टैट दवाई आंत में बढ़ती वसा के लिए जिम्मेदार एंजाइम लिपेज़ (एक लिपोलिटिक एंजाइम) को रोकने में मदद करती है। जिसके परिणामस्वरुप, आंत में वसा का अवशोषण रुकता है, जिससे वजन धीरे-धीरे कम होता चला जाता है।
3. ऑर्लिस्टेट –
जो एंजाइम वसा को बढ़ा रहे होते हैं, ऑर्लिस्टेट दवाई आंत में उन एंजाइम को रोकने में मदद करती है। इस प्रकार आंत में वसा का अवशोषण नहीं हो पाता और आप वजन और मोटापे को असानी से घटा पाते हैं।
4. रीमोनाबैंट –
रीमोनाबैंट दवाई भी वजन और मोटापे को कम करती है, लेकिन अगर कोई ये दवाई आपको दें तो कृपया इसको न लें, क्योंकि भारत में इसके नुकसान देखे जाने पर इसपर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए डाइट टिप्स)
वजन और मोटापा घटाने की दवा कौन ना ले
वजन और मोटापा कम करने की दवा कितनी मात्रा में लेनी चाहिए
इन दवाइयों की खुराक आप उम्र के अनुसार ले सकते हैं। लेकिन, हमारा सुझाव है कि इन दवाइयों का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। डॉक्टर से बात करे बिना इन दवा को बिलकुल भी न लें।
1. सिबुट्रमाइन -
इस दवाई को एक दिन एक बार ही लें, 10 मिलीग्राम से ज्यादा न लें। ये दवाइयां बच्चों के लिए नहीं है।
2. सेटिलिस्टैट -
सेटिलिस्टैट दवाई को दिन में तीन बार लें, लेकिन कुल मिलाकर 60 मिलीग्राम से ज्यादा न लें।
3. ऑर्लिस्टेट –
ऑर्लिस्टेट को एक दिन में दिन में तीन बार लें, लेकिन कुल मिलाकर 120 मिलीग्राम से ज्यादा न लें।
4. रीमोनाबैंट –
रीमोनाबैंट को पूरे दिन में एक बार लें, 20 मिलीग्राम से ज्यादा न लें।
(और पढ़ें - मोटापा कम करने के लिए व्यायाम)
वजन और मोटापा घटाने की दवाई से क्या नुकसान हो सकते हैं
myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Medarodh Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को वजन कम करने के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अपने सवालों के जवाब यहाँ पाएं।
क्या वजन कम करने की दवाइयाँ सच में असरदार होती हैं?
वजन कम करने की दवाइयाँ कुछ हद तक मदद कर सकती हैं, लेकिन ये कोई जादुई इलाज नहीं हैं। दवाइयों का असर तभी दिखता है जब साथ में सही डाइट और नियमित एक्सरसाइज भी की जाए। केवल दवा के भरोसे वजन घटाना न तो सुरक्षित है और न ही टिकाऊ।
क्या बिना डॉक्टर की सलाह के वजन घटाने की दवा ली जा सकती है?
बिलकुल नहीं। वजन कम करने वाली दवाइयाँ शरीर के मेटाबॉलिज़्म और पाचन तंत्र को प्रभावित करती हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के इन्हें लेने से गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, खासकर दिल, लीवर और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ।
क्या भारत में प्रतिबंधित वजन घटाने की दवाइयाँ अभी भी मिलती हैं?
हां, दुर्भाग्य से कुछ प्रतिबंधित दवाइयाँ ऑनलाइन या बिना पर्ची के बिकती देखी गई हैं। लेकिन ऐसी दवाइयाँ स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं। सिर्फ इसलिए कि दवा मिल रही है, इसका मतलब यह नहीं कि वह सुरक्षित भी है।
किन लोगों को वजन घटाने की दवाइयाँ नहीं लेनी चाहिए?
गर्भवती महिलाएँ, स्तनपान कराने वाली महिलाएँ, शुगर, लीवर, किडनी, मिर्गी या मानसिक रोग से पीड़ित लोगों को ये दवाइयाँ नहीं लेनी चाहिए। इन स्थितियों में दवा लेने से बीमारी और ज्यादा बिगड़ सकती है।
वजन घटाने की दवाओं से सबसे आम नुकसान क्या होते हैं?
इन दवाइयों से पेट दर्द, दस्त, उल्टी, चक्कर, बेचैनी, नींद की समस्या और दिल की धड़कन तेज होने जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। कुछ मामलों में मानसिक तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएँ भी देखी गई हैं।
सारांश
बेशक, ये दवाएं वजन घटाने में कुछ फायदा कर सकें, लेकिन इस बात काे भी ध्यान में रखना जरूरी है कि ये दवाएं नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। इसलिए, ये दवाएं खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही हम यह भी कहना चाहेंगे कि वजन कम करने के लिए इन दवाओं को खाने से बेहतर है कि अच्छी डाइट ली जाए और नियमित रूप से एक्सरसाइज व योग आदि किया जाए।

