वजन कम करने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट और क्या खाएं व क्या न खाएं


वजन कम करने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट
December 15, 2025

वजन कम करने के लिए लोग अलग-अलग डाइट लेते है. इन डाइट प्लान में मेडिटेरेनियन डाइट प्लान को भी शामिल किया जा सकता है. मेडिटेरेनियन डाइट फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और हेल्दी फैट से भरपूर आहार होता है. इस डाइट प्लान को फॉलो करने से न सिर्फ वजन को कम किया जा सकता है, बल्कि हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दिया सकता है. साथ ही इससे ब्लड शुगर को भी कंट्रोल कर सकते हैं.
आज इस लेख में हम वजन कम करने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट प्लान के बारे में जानेंगे -
(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए क्या खाएं)
- क्या है मेडिटेरेनियन डाइट?
- वजन कम करने में कैसे फायदेमंद है मेडिटेरेनियन डाइट
- मेडिटेरेनियन डाइट में क्या खाएं?
- मेडिटेरेनियन डाइट प्लान में क्या न खाएं?
- मेडिटेरेनियन डाइट प्लान में हेल्दी स्नैक में क्या लें?
-
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- क्या मेडिटेरेनियन डाइट इंडियन लोगों के लिए सही है?
- क्या इस डाइट में वजन अपने आप कम हो जाता है?
- क्या मेडिटेरेनियन डाइट में चावल खा सकते हैं?
- क्या इस डाइट में दूध और दही की इजाज़त है?
- क्या मेडिटेरेनियन डाइट में नॉनवेज़ ज़रूरी है?
- सारांश
वजन कम करने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट के डॉक्टर
क्या है मेडिटेरेनियन डाइट?
शोधकर्ताओं के मुताबिक, मेडिटेरेनियन डाइट को फॉलो करने से क्रोनिक कंडीशन को कम किया जा सकता है. हालांकि, इस डाइट के लिए कोई सख्त नियम नहीं है. आमतौर पर मेडिटेरेनियन डाइट में साबुत अनाज, फलों, नट्स, बीजों और फलियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है.
कई अध्ययनों में इस बात को साबित किया जा चुका है कि मेडिटेरेनियन डाइट को फॉलो करने से वजन को घटाने में मदद मिल सकती है. साथ ही यह स्ट्रोक, हार्ट अटैक व टाइप-2 डायबिटीज के खतरों को कम करने में भी मददगार हो सकता है. ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट डाइट को फॉलो करने की सलाह दी जाती है.
(और पढ़ें - वजन घटाने वाले फल व सब्जियां)
वजन कम करने में कैसे फायदेमंद है मेडिटेरेनियन डाइट
मेडिटेरेनियन डाइट में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों को लिया जाता है और प्रोसेस्ड फूड व अधिक कैलोरी से युक्त खाद्य पदार्थों से दूरी बनाई जाती है. इस कारण से स्वस्थ जीवनशैली के साथ मेडिटेरेनियन डाइट को जोड़ने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है. 5 मेडिकल रिसर्च को रिव्यू करने पर पता चला कि वजन घटाने के लिए लो कार्ब्स डाइट के मुकाबले मेडिटेरेनियन डाइट सबसे ज्यादा प्रभावी है. इसे लेने से 1 वर्ष में करीब 10 किलो वजन कम किया जा सकता है. वहीं, 32 हजार से अधिक लोगों पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि लंबे समय तक मेडिटेरेनियन डाइट को लेने से वजन व पेट की चर्बी बढ़ने का जोखिम कम हो सकता है.
(और पढ़ें - महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय)
मेडिटेरेनियन डाइट में क्या खाएं?
मेडिटेरेनियन लाइफस्टाइल को फॉलो करने वालों को नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करते रहना चाहिए. इसके अलावा, स्ट्रेस फ्री लाइफ भी जरूरी है. साथ ही डाइट में निम्न चीजों को शामिल कर सकते हैं -
- सब्जियां - टमाटर, ब्रोकली, केल, पालक, प्याज, फूलगोभी, गाजर, खीरा, आलू, शकरकंद व शलजम इत्यादि सब्जियों का सेवन किया जा सकता है.
- फल - सेब, केला, संतरा, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, खजूर, अंजीर, खरबूजे व आड़ू इत्यादि फलों का सेवन करें.
- नट्स व सीड्स - बादाम, अखरोट, मैकाडामिया नट्स, हेजलनट्स, काजू, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, पीनट बटर इत्यादि नट्स व सीड्स का सेवन किया जा सकता है.
- फलियां - बीन्स, मटर, दालें, मूंगफली व छोले का सेवन कर सकते हैं.
- साबुत अनाज - जौ, ब्राउन राइस, राई व मक्का जैसे साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं.
- सी फूड्स - साल्मन, सार्डिन, ट्राउट, टूना, मैकेरल, झींगा, सीप, क्लैम व केकड़ा आदि का सेवन कर सकते हैं.
- डेयरी प्रोडक्ट्स - पनीर, दही व दूध का सेवन किया जा सकता है.
- जड़ी-बूटी व मसाले - लहसुन, तुलसी, पुदीना, मेंहदी, जायफल, दालचीनी व काली मिर्च इत्यादि जड़ी-बूटियां और मसालों का सेवन करें.
- हेल्दी फैट - वर्जिन ऑलिव ऑयल व एवोकाडो जैसे हेल्दी फैट का सेवन किया जा सकता है.
(और पढ़ें - वजन कम करने और फैट कम करने के बीच अंतर)
myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Medarodh Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को वजन कम करने के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
मेडिटेरेनियन डाइट प्लान में क्या न खाएं?
मेडिटेरेनियन डाइट प्लान फॉलो करने वालों को प्रोसेस्ड फूड्स और चीनी युक्त खाद्य पदार्थों का कम से कम सेवन करना चाहिए. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं -
- अतिरिक्त चीनी - अतिरिक्त चीनी कई खाद्य पदार्थों में पाई जाती है, लेकिन विशेष रूप से सोडा, कैंडीज, आइसक्रीम, टेबल चीनी व सिरप जैसे खाद्य पदार्थों में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. इस तरह के खाद्य पदार्थों के सेवन से दूरी बनाएं.
- रिफाइंड अनाज - सफेद ब्रेड, पास्ता व चिप्स जैसे रिफाइंड अनाज का सेवन न करें.
- ट्रांस फैट - मार्जरीन, तले हुए खाद्य पदार्थों और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में ट्रांस फैट पाया जाता है, जिसके सेवन से दूरी बनाएं.
- रिफाइंड ऑयल - सोयाबीन ऑयल, कैनोला ऑयल, बिनौला ऑयल व अंगूर के बीजों का तेल जैसे रिफाइंड ऑयल का सेवन कम से कम मात्रा में करें.
- प्रोसेस्ड मीट - प्रोसेस्ड सॉसेज, हॉट डॉग व मीट का सेवन न करें.
(और पढ़ें - वजन कम करने वाले हेल्दी स्नैक्स)
मेडिटेरेनियन डाइट प्लान में हेल्दी स्नैक में क्या लें?
मेडिटेरेनियन डाइट प्लान फॉलो करने वाले को अगर शाम के वक्त भूख लगती है, तो इस स्थिति में हैवी फूड्स लेने के बजाय कुछ हेल्दी स्नैक्स को आहार में शामिल करना चाहिए, जैसे -
(और पढ़ें - क्या खाना कम खाने से वजन घटता है)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अपने सवालों के जवाब यहाँ पाएं।
क्या मेडिटेरेनियन डाइट इंडियन लोगों के लिए सही है?
हां, बिल्कुल। मेडिटेरेनियन डाइट का बेस ताज़ा, सादा और घर का बना खाना है, जो इंडियन खाने से काफ़ी मिलता-जुलता है। दालें, सब्ज़ियां, फल, साबुत अनाज और हेल्दी तेल जैसे ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल आसानी से भारतीय खाने में शामिल किए जा सकते हैं।
क्या इस डाइट में वजन अपने आप कम हो जाता है?
यह डाइट सीधे “वजन घटाने” की डाइट नहीं है, लेकिन क्योंकि इसमें जंक फूड और ज़्यादा शुगर नहीं होती, इसलिए धीरे-धीरे वजन कंट्रोल में आने लगता है। अगर मात्रा पर ध्यान रखा जाए, तो वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।
क्या मेडिटेरेनियन डाइट में चावल खा सकते हैं?
हां, चावल खा सकते हैं, लेकिन सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या कम प्रोसेस्ड चावल बेहतर माने जाते हैं। मात्रा संतुलित रखना ज़रूरी है।
क्या इस डाइट में दूध और दही की इजाज़त है?
हां, लेकिन सीमित मात्रा में। दही और ग्रीक योगर्ट ज़्यादा पसंद किए जाते हैं। बहुत ज़्यादा फैट वाला दूध या बहुत ज़्यादा चीज़ रोज़-रोज़ लेना सही नहीं माना जाता।
क्या मेडिटेरेनियन डाइट में नॉनवेज़ ज़रूरी है?
नहीं, ऐसा ज़रूरी नहीं है। मछली और सी-फूड का ज़िक्र जरूर होता है, लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं, तो दालें, चने, नट्स और बीजों से भी प्रोटीन मिल सकता है।
सारांश
वजन को कम करने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट प्लान को फॉलो किया जा सकता है. यह वजन घटाने के साथ-साथ कई तरह की समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है. बस ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो डाइट प्लान में बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए बायोटिन के फायदे)

