बहू को साथ रखने को लेकर मां से विवाद, बेटे ने गला दबाकर और सिर पटककर की हत्या

बहू को साथ रखने को लेकर मां से विवाद, बेटे ने गला दबाकर और सिर पटककर की हत्या

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया.

Mumbai News: नवी मुंबई के वाशी के जुहूगांव सेक्टर-11 स्थित अष्टविनायक सोसाइटी में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे पर अपनी ही मां की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने विवाद के दौरान मां का गला दबाया और उनका सिर फर्श पर पटक दिया. गंभीर चोट लगने के बाद महिला की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

पत्नी को साथ रखने को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार, आरोपी महेश रत्नाकर कदम (42) की पत्नी पिछले करीब दो-तीन साल से अंबरनाथ में अलग रह रही थी. महेश चाहता था कि उसकी पत्नी उसके साथ वाशी के जुहूगांव स्थित घर में रहे. बताया जा रहा कि आरोपी की मां मंदा कदम इस बात का विरोध करती थी. इसी मुद्दे को लेकर मां और बेटे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन भी इसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी.

ये भी पढ़ें- मनी म्यूल से फर्जी SIM तक महाराष्ट्र में साइबर ठगों का पूरा नेटवर्क निशाने पर, ऑपरेशन 1930 में 803 FIR

विवाद बढ़ा तो मां पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त की शाम करीब 6 बजे से रात 10 बजे के बीच मां और बेटे के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद महेश ने अपनी मां का गला दबा दिया और उनका सिर फर्श पर पटक दिया. हमले में मंदा कदम गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसके बाद उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर वाशी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

दामाद की शिकायत पर हत्या का केस

मृतका के दामाद मंगेश देवलेकर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेश कदम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया. अदालत ने आरोपी को 13 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत चांदेकर के अनुसार, घटना के पीछे पारिवारिक विवाद मुख्य वजह सामने आई है. पुलिस मां और बेटे के बीच पहले से चल रहे विवाद के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और विवाद किस तरह बढ़ा. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की आगे की जांच जारी है.

जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह का नाम देश के चुनिंदा क्राइम रिपोर्टर में आता है. लंबे समय से टीवी जर्नलिस्ट के तौर पर सेवाएं जारीं. करीब तीन दशकों से सक्रिय पत्रकारिता का हिस्सा. प्रोड्यूसर, एंकर और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में मुंबई से कार्यरत. इसके पहले 2012 से 2022 तक मुंबई में इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ रहे. 2005 से 2012 तक नेटवर्क18 ग्रुप के आईबीएन7 चैनल में डिप्टी ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली. 2004 से 2005 तक सहारा समय मुंबई में बतौर सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉन्डेंट काम किया. 2002 से 2004 तक मुंबई ब्यूरो में बीएजी फिल्म्स के चीफ रहे. नवभारत टाइम्स मुंबई में 1997 में जॉइन किया और यहां 2 साल काम किया. इससे पहले भी चार संस्थानों में काम किया.

Read More

google button