अमेरिका ने फिर शुरू किए हमले: बमबारी से दहला ईरान, होर्मुज में जहाज पर आईआरजीसी के हमले का बताया जवाब
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने आज शाम 7:15 बजे (ईटी) ईरान के खिलाफ नए हमलों की शुरुआत की है। यह इस सप्ताह ईरान के खिलाफ हमलों का तीसरा दौर है। ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर किए जा रहे हैं। सेंटकॉम के अनुसार, यह कार्रवाई ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की तरफ से एक वाणिज्यिक जहाज पर किए गए हमले के जवाब में की गई है।
At 7:15 p.m. ET today, U.S. Central Command forces began launching the third round of strikes this week against Iran after Islamic Revolutionary Guard Corps forces blatantly attacked M/V GFS Galaxy, a Cyprus-flagged container ship transiting the Strait of Hormuz. A civilian crew…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 11, 2026
विज्ञापन
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज पर हमला
ईरान की सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज 'एम/वी जीएफएस गैलेक्सी' पर सीधा हमला किया था। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक बयान में बताया कि इस हमले के बाद जहाज का एक नागरिक चालक दल सदस्य लापता है। जहाज में आग लगने और उसके इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचने के कारण वह आगे की यात्रा करने में असमर्थ है।
विज्ञापन
ईरान में कई जगह धमाके
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान में कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, केश्म (Qeshm) द्वीप पर विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इसके अलावा, ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी (IRIB) ने भी बंदर अब्बास में तीन धमाके और सीरिक में दो धमाके होने की जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: क्या होर्मुज में हमलों को ईरान ने माना गलती?: रिपोर्ट में दावा, अमेरिका बोला- बातचीत जारी रखना चाहता है तेहरान
समझौते का पालन करने में विफल रहा ईरान
अमेरिकी सेना ने अपने बयान में कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर पहले हुए हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया गया था। इसके बाद उसे आपसी सहमति पत्र (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) का पालन करने का एक और मौका दिया गया था, लेकिन वह फिर से विफल रहा। इसके जवाब में, अमेरिका ईरान पर भारी कीमत थोप रहा है। अमेरिका का उद्देश्य ईरान की उस क्षमता को नष्ट करना है जिसके जरिए वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से स्वतंत्र रूप से गुजरने वाले नागरिक नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों पर हमले करता है।