क्या रात में फहरा सकते हैं तिरंगा? घर की बालकनी में झंडा लगाने से पहले जान लें नियम

Har Ghar Tiranga 2026: भारत इस बार अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. देशभर में 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाएगा. पीएम मोदी ने इस खास मौके पर देशवासियों आजादी के इस जश्न में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया है. लेकिन इससे पहले देशभर में  हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. जिसकी शुरुआत 9 अगस्त से की गई थी. ये अभियान 17 अगस्त तक चलेगा. इस अभियान में पूरा देश भाग ले रहा है.

इस अभियान के तहत लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराना होता है. हालांकि तिरंगा फहराने से पहले आपको कुछ जरूरी नियम भी जान लेने चाहिए. जो आपको जानना जरूरी हैं. क्योंकि तिरंगा फहराने से लेकर उतारने तक कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है. हर घर तिरंगा अभियान के तहत अगर आप तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करते हैं, तो आपको सर्टिफिकेट भी मिलेगा. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि तिरंगा लगाने के नियम क्या है क्या रात में भी तिरंगा फहराया जा सकता है और घर पर तिरंगा फहराने के नियम क्या हैं.

क्या है इस बार हर घर तिरंगा अभियान की थीम?

बता दें कि 'हर घर तिरंगा' भारत सरकार का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है. जिसकी शुरुआत 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत की गई थी. इस बार के  अभियान की खासियत ये है कि इस बार ये राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को समर्पित किया गया है. इसकी थीम वंदे मातरम की भावना है. बता दें कि भारत इस साल ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150वें वर्ष का भी उत्सव मना रहा है.

क्या रात में फहराया जा सकता है तिरंगा?

बता दें कि 2022 में भारतीय ध्वज संहिता 2002 में किए गए संशोधन के बाद नागरिकों को रात में तिरंगा फहराने की अनुमति दी गई है. हालांकि पहले नियम था कि तिरंगा सिर्फ सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही फहराया जा सकता है. लेकिन बाद में ये नियम बदल दिया गया. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि रात में तिरंगा फहराने के लिए उचित रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि झंडा स्पष्ट रूप से दिखाई दे और उसकी गरिमा बनी रहे. 

तिरंगा फहराने और क्या है नियम

1. तिरंगा फहराने के अन्य नियमों के मुताबिक, तिरंगे का केसरिया रंग हमेशा ऊपर और हरा रंग नीचे होना चाहिए. उल्टा तिरंगा फहराना अपमान माना जाता है.

2. इसके अलावा झंडा कटा-फटा, गंदा, या फीका नहीं होना चाहिए और ना ही इसे जमीन में रखा जाता है ना ही झुकाया जाता है तिरंगा को हमेशा अन्य झंडों से ऊंचा रखना चाहिए.

3. छत पर तिरंगा फहराते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह सम्मानजनक स्थान पर हो और हवा में स्वतंत्र रूप से लहरा सके. तिरंगे का उपयोग सजावट, परदा, या कपड़े के रूप में नहीं किया जा सकता.

4. इसके साथ ही झंडे को पानी में नहीं डुबाया जाना चाहिए. गंदा या फटा होने पर तिरंगे के सम्मान को ठेस पहुंचा माना जाता है.

5. तिरंगे का हमेशा सम्मान करें, इसके साथ ही आप अपने घर, ऑफिस, कॉलेज, स्कूल कहीं पर भी तिरंगा फहरा सकेत हैं लेकिन इसके सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए. घर घर तिरंगा अभियान के दौरान 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच तिरंगा झंडा घर पर फहराकर आप भी इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं.

6. अगर आप अपने घर की छत या बालकनी में तिरंगा फहरा रहे तो इस बात का ध्यान रखना होगा कि तिरंगा पानी में न भीगे.

7. अगर आप खुद से ही तिरंगा बनवाकर फहरा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि तिरंगे का कपड़ा सही हो. तिरंगे का कपड़ा हमेशा सूती, पॉलिएस्टर, ऊन, सिल्क या खादी का होना चाहिए. तिरंगे का इस्तेमाल कपड़ों के रूप में या सजावट के लिए नहीं करना चाहिए.

8. इसके अलावा तिरंगे के आकार का भी ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि कई लोग तिरंगा घर पर बनाकर ही फहराते हैं, ऐसे में उसके सही आकार का ध्यान नहीं रखते. बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज आयताकार होना चाहिए. इसकी लंबाई और ऊंचाई यानी चौड़ाई का अनुपात 3:2 होना चाहिए.

9. अगर रात में तिरंगा फहरा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उस स्थान पर हल्की रोशनी होनी चाहिए.

10. तिरंगा फहराते वक्त इस बात का भी ध्यान रखें कि अशोक चक्र दिखना चाहिए. इसलिए तिरंगे को हमेशा ऐसे स्थान पर फहराएं कि जहां उस पर हवा लगने पर उड़े और अशोक चक्र साफ दिखाई दे. अशोक चक्र के डिजाइन या स्वरूप में भी किसी तरह की गलती नहीं होनी चाहिए.