सेंट्रल जोन में पुलिस का चेकिंग अभियान: नशीली गोलियां, अवैध शराब बरामद; ब्लैक फिल्म और नशे में ड्राइविंग पर भी शिकंजा - Raipur News
रायपुर पुलिस के सेंट्रल जोन में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त के दौरान नशीली गोलियां, अवैध शराब और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने यातायात निय
.

नाइट्राजेपाम की 157 गोलियां मिली
गोलबाजार थाना पुलिस ने बांस टाल शीतला मंदिर के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान अनुराग साहू (21) और सोमेश साहू (24) के रूप में हुई है। दोनों टिकरापारा इलाके के रहने वाले हैं।
पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से नाइट्राजेपाम की 157 टैबलेट बरामद हुई। ये टैबलेट 16 पत्तियों में थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

होटल के बाहर अवैध शराब बेचते युवक पकड़ा
मौदहापारा थाना पुलिस ने होटल आदित्य के सामने एक बार से अवैध रूप से शराब निकालकर बेचने के आरोप में अमित सिंह (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम जमनी का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 9 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। इनमें 6 रॉयल स्टैग, 2 आरसी, 2 मैजिक मोमेंट और 2 ब्लेंडर्स प्राइड की बोतलें शामिल हैं। बरामद शराब की कीमत करीब 10,880 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शराब के नशे में ड्राइविंग पर भी कार्रवाई
इसी दौरान होटल आदित्य के पास वाहन चेकिंग के दौरान CG04 HD 8000 के चालक को शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़ा गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की और वाहन को जब्त कर लिया।
छीना-झपटी के मामले में संदिग्ध युवक पकड़ा
गंज थाना पुलिस ने छीना-झपटी की घटनाओं के मामले में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। आरोपी की पहचान तबरेज बेक (18) के रूप में हुई है, जो रायपुर के टाटीबंध इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
संदिग्ध गतिविधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कोतवाली थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल सूजल बाला उर्फ समय (24) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वह रायपुर के लालपुर इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की भी जांच
बैजनाथपारा क्षेत्र में रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच की। नियमों के विपरीत पाए गए वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी सघन जांच की गई।
अफसरों के मार्गदर्शन में चला अभियान
पूरी कार्रवाई DCP सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और एडिशनल DCP विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल जोन में रात्रि गश्त और चेकिंग को लगातार प्रभावी बनाया जा रहा है। नशीले पदार्थों, अवैध शराब, छीना-झपटी जैसी घटनाओं से जुड़े संदिग्धों, संदिग्ध गतिविधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस का कहना है कि रात्रि गश्त का उद्देश्य अपराध की रोकथाम के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।