'उनसे बेहतर कोई नहीं है...' रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने पर नवदीप सैनी का बयान वायरल, अफवाहों पर किया रिएक्ट

'उनसे बेहतर कोई नहीं है...' रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने पर नवदीप सैनी का बयान वायरल, अफवाहों पर किया रिएक्ट

ODI World Cup 2027 : रोहित शर्मा शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं इस बारे में भारत के तेज गेंदबाजी नवदीप सैनी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

ODI World Cup 2027 : रोहित शर्मा शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं इस बारे में भारत के तेज गेंदबाजी नवदीप सैनी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

author-image

New Update

Rohit Sharma

Photograph: (Social Media)

ODI World Cup 2027 : भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली है. इस वर्ल्ड कप में सीनियर खिलाड़ी खेलेंगे या नहीं इसको लेकर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं. इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के खेलने पर उठ रहा है. विराट कोहली की फिटनेस काफी अच्छी है, ऐसे में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में विराट कोहली के खेलने का चांस हैं. वहीं रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा के खेले पर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं, जिससे अफवाहों का बाजार गर्म है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा को चयनकर्ता और हेड कोच गौतम गंभीर वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा नहीं समझते हैं. वहीं बीसीसीआई रोहित शर्मा के साथ 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहना चाहती है.

इंग्लैंड में हुई वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें भी सामने आई थी. तब बताया गया था कि रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के प्रमुख अधिकारियों से बात की है कि उनको अभी और खेलना है. वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं और भारत के लिए जीतना चाहते हैं. इसके बाद भी कई और रिपोर्ट्स आती रहती है, जिनमें रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में नहीं खेलने की बात कही जाती हैं. अब इस सभी बातों पर भारत के तेज गेंजदबाज नवदीप सैन ने बड़ा बयान दिया है.

रोहित शर्मा पर नवदीप सैनी का बड़ा बयान

नवदीप सैनी ने कहा कि, '200 परसेंट, रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे. ये बातें सोशल मीडिया पर घूमती रहती हैं, तीन या चार पेज कुछ पोस्ट करते हैं, और फिर वही बात हर जगह ट्रेंड करने लगती है. हम सब जानते हैं कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं और किस तरह के कप्तान रहे हैं. हम जानते हैं कि उन्होंने कितनी मैच जिताने वाली इनिंग्स खेली हैं. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि इस समय उनसे बेहतर कोई है'.

NAVDEEP SAINI ON ROHIT SHARMA: [Nitin Bhardwaj from News Nation]

"200 percent, Rohit Sharma will play the ODI World Cup. These things keep circulating on social media, three or four pages post something, and then the same thing starts trending everywhere. We all know what kind… pic.twitter.com/vPLUHmBOXi

— Johns. (@CricCrazyJohns) August 15, 2026

 रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. 2024 में रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद उन्होंने 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अब रोहित शर्मा सिर्फ भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलते हैं. रोहित शर्मा ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है. वो भारत के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं. 

रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर

रोहित शर्मा ने भारत के लिए साल 2007 में डेब्यू किया था. उन्होंने पहले वनडे और फिर टी20 क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू किया. इसके बाद साल 2013 में उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. रोहित ने 67 टेस्ट, 288 वनडे और 159 टी20 मैचों में क्रमश: 4301, 11895 और 4231 रन बनाए हैं. उनके नाम सभी फॉर्मेट में मिलाकर कुल 51 अर्धशतक दर्ज हैं.

फॉर्मेटअवधिमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट1005046
टेस्ट2013–24671164,30121240.657.1121847388
वनडे2007–28828011,89526449.093.034621,126369
टी20 इंटरनेशनल2007–241591514,231121*32.0140.9532383205

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर! तीसरे ही दिन हार की कगार पर पहुंचे कंगारू, अपने ही घर में हुए शर्मसार

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें