बांग्लादेश ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर! तीसरे ही दिन हार की कगार पर पहुंचे कंगारू, अपने ही घर में हुए शर्मसार
बांग्लादेश ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर! तीसरे ही दिन हार की कगार पर पहुंचे कंगारू, अपने ही घर में हुए शर्मसार
AUS vs BAN : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की दो मैचों की सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन ही कमर तोड़ दी है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया अपने ही घर में शर्मसार हो चुका है.
AUS vs BAN : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की दो मैचों की सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन ही कमर तोड़ दी है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया अपने ही घर में शर्मसार हो चुका है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/15/aus-vs-ban-2026-08-15-12-23-19.jpg)
AUS vs BAN Photograph: (AFP)
AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को अपने घर में ही बांग्लादेश से शर्मसार होना पड़ा रहा है. बांग्लादेश के साथ अपने ही घर पर खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन ही ऑस्ट्रेलिया हार की कगार पर नजर आ रही है. बांग्लादेश ने उस पर पूरा शिकंजा कंस लिया है. बांग्लादेश के खिलाड़ियों के सामने ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर अब तक यानी तीसरे दिन के चाय काल तक बौने साबित हुई है. ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 34 ओवर में 3 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं.
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया महज 198 रनों पर ढेर हो गई. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को मौका तक नहीं दिया. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 138 ओवर में 426 रन बनाए. आज तीसरे दिन ही बांग्लादेश की पहली पारी खत्म हुई. इसके बाद दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में अब तक 39 ओवर में 4 विकेट खोकर 127 रन बना चुकी है. इस समय तक ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश से 100 रन पीछे हैं.
Taijul Islam strikes! Marnus Labuschagne is bowled, giving Bangladesh a massive breakthrough against Australia. 🇧🇩💪#Bangladesh#Tigers#BANvAUS#Cricketpic.twitter.com/PZ9GzjkemC
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 15, 2026
तीसरे दिन जोश हेजलुड ने रचा इतिहास
बांग्लादेश की पहली पारी में 28 ओवर में 89 रन देकर 6 विकेट लिए. इस दौरान 5वां विकेट लेते ही उनके 300 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए. टेस्ट क्रिकेट में यह 14वां मौका था, जब हेजलवुड ने एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिए. हेजलवुड के अब 77 मैचों की 144 पारियों में 301 विकेट हो गए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 61 रन देकर 6 विकेट है.
इसके साथ ही दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेजलवुड 300 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले शेन वॉर्न (708), नाथन लियोन (568), ग्लेन मैक्ग्रा (563), मिचेल स्टार्क (435), डेनिस लिली (355), पैट कमिंस (316), मिचेल जॉनसन (313), और ब्रेट ली (310) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
Lyon - 568 wickets.
Starc - 435 wickets.
Cummins - 316 wickets.
Hazlewood - 300 wickets.WE ARE LUCKY TO WITNESS THE GOLDEN ERA 🥹🤍 pic.twitter.com/OUIN4rfAns
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 15, 2026
बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन ने ठोका शतक
बांग्लादेश ने बल्लेबाजी में भी दबदबा दिखाया और पहली पारी में 426 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर 228 रन की अहम बढ़त ली, जो निर्णायक साबित हो सकती है. बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन ने 101, कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 84, और मेहदी हसन मिराज ने 65 रन की पारी खेली. हसन का यह पहला शतक था और किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज द्वारा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में खेली गई सबसे बड़ी पारी थी.
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 14, 2026
महमूद हसन ने भी बिखेरा जलवा
मैच के पहले दिन, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने जलवा बिखेरा था. हसन महमूद ने पहली पारी में कुल 17 ओवर गेंदबाजी की और 55 रन खर्च किए और 6 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. वहीं स्टीव स्मिथ ने109 बॉलों का सामना किया और 7 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 71 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया 198 पर सिमट गई. अब इस मैच का नतीजा किसके पक्ष में निकलेगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया हार की कगार पर बढ़ चुकी है.
ये भी पढ़ें :ऐसा तो पहली बार देखा! केएल राहुल की वजह से RUN-OUT हुए यशस्वी जायसवाल, नाराज होकर लौटे वापस, वीडियो वायरल
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें