लड़की ने वरुण उर्फ 'लैला' को दी अपनी अंडरगारमेंट, अनकंफर्टेबल होकर भागे यूट्यूबर, बोले- 'थोड़ी भी शर्म है क्या?'

लड़की ने वरुण उर्फ 'लैला' को दी अपनी अंडरगारमेंट, अनकंफर्टेबल होकर भागे यूट्यूबर, बोले- 'थोड़ी भी शर्म है क्या?'

Pamela Serena Gift undergarments to Varun Yadav: लॉक अप 2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें टीवी सेलिब्रिटी पामेला सेरेना वरुण उर्फ लैला को अपनी अंडरगारमेंट देती हुई नजर आईं. जिससे लैला अनकंफर्टेबल हो गए.

Pamela Serena Gift undergarments to Varun Yadav: लॉक अप 2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें टीवी सेलिब्रिटी पामेला सेरेना वरुण उर्फ लैला को अपनी अंडरगारमेंट देती हुई नजर आईं. जिससे लैला अनकंफर्टेबल हो गए.

author-image

New Update

Lock  Upp 2

Photograph: (delhixgang/Instagram)

Pamela Serena Gift Undergarments to Varun Yadav: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में रोज-रोज नए झगड़े और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, शो से अब तक तीन कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं. इसी के साथ अब ड्रामे का लेवल भी बढ़ता जा रहा है. हर दिन किसी न किसी का झगड़ा हो ही जाता है. लेकिन इस बीच शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल, देसी ब्लिंग फेम पामेला सेरेना और यूट्यूबर वरुण यादव उर्फ लैला के बीच मस्तीभरा अंदाज देखने को मिला रहा है. जिसमें पामेला अपने अंदाज में लैला को परेशान करती नजर आईं. वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि पामेला ने लैला के जन्मदिन पर उन्हें अपनी अंडरगारमेंट तोहफे दी. जिसके बाद लैला एकदम अनकंफर्टेबल हो गए और वहां से भाग गए. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

पामेला सेरेना ने लैला को दी अपनी अंडरगारमेंट

इस क्पिल में देखा जा सकता है कि पामेला सेरेना कहती हैं कि आज वरुण का स्पेशल डे है. आज वरुण का बर्थडे है उनके लिए मैं गिफ्ट लेकर आई हूं. इसके बाद पामेला अपना अंडरगारमेंट वरुण को देती है. हालांकि, वरुण उसे खोलने से मना कर देते हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है, वह इससे बहुत अनकंफर्टेबल हो जाते हैं. इसके बाद भी जबरदस्ती पामेला अपनी ब्रा को निकालकर लैला के सामने रख देती हैं. इससे लैला बहुत असहज हो जाते हैं और वह तुरंत उसे अंदर कपड़े के थेले में रख देते हैं. इस पर पामेला कहती हैं कि उन्होंने लैला को यह ब्रा इसलिए गिफ्ट की है क्योंकि लैला ने अपनी लास्ट वीडियो में गंदी ब्रा पहनी थी. इसलिए मैं सोच रही थी अब जब अगली बार वीडियो बनाओगे तो अट्रैक्टिव वाली ब्रा यूज करना. इसके बाद लैला वहां से भाग जाते हैं और पामेला से कहते हैं क्या तुम्हे थोड़ी भी शर्मा आ रही है.

कौन हैं पामेला सेरेना?

पामेला सेरेना (Pamala Serena) एक ब्रिटिश-इंडियन मूल की फेमस मॉडल, बिजनेसवुमन और टीवी सेलिब्रिटी हैं, वह दुबई में रहती हैं. उन्होंने लंदन से साइकोलॉजी (मनोविज्ञान) की पढ़ाई की है और वह 'मिस यूनिवर्स दुबई 2021' और  'मिस यूएई वर्ल्ड 2022' का खिताब जीत चुकी हैं. उन्हें नेटफ्लिक्स के लग्जरी लाइफस्टाइल रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling) से बड़ी पहचान मिली थी. जहां उनके बेबाक और ग्लैमरस अंदाज के कारण उन्हें 'दुबई की कोमोलिका' भी कहा जाने लगा था. उन्हें सोशल सर्विस के लिए 'यूएन एंबेसडर ऑफ पीस' सम्मान से भी नवाजा जा चुका है.

वरुण के दादा का हुआ था निधन

कुछ पहले लैला के दादा का निधन हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स और यूट्यूबर आरुष भोला सोशल मीडिया यह जानकारी शेयर की थी. बताता गया था कि वरुण यादव के दादा का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके दादा निधन तब हुआ जब वह शो में हैं. यह खबर उनकी फैमिली और करीबी लोगों को बहुत दुखी करने वाली थी. लैला के दादा उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं काफी लंबे समय से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने अंतिम सांस ली.

'लॉक अप 2' से ये कंटेस्टेंट्स हुए बाहर

जानकारी के मुताबिक, लॉक अप 2 से अत तक तीन कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं. जिसमें रियाज अली, क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर शामिल हैं. अली रियाज को शो से इसलिए बाहर किय गया क्योंकि वह शो में कुछ ज्यादा खास करते हुए नजर नहीं आ रहे थे. वहीं श्रेष्ठा को गेमप्ले से बाहर किया गया. वहीं, सुनीजा आहूजा ने खूद बाहर आने की इच्छा जताई थी. हालांकि, मेें सुनीजा की कई कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी तो किसी के साथ झगड़े हुए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका हेल्थ, जेल जैसा माहौल और वहां के खाने की वजह से काफी परेशान थी. इस दौरान वह कई बार इमोशनल भी नजर आई थी. शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने उनकी हेल्थ को देखते हुए उन्हें खुद एलिमिनेट होने का ऑप्शन दिया था. जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया.

ये भी पढ़ें: रोहित चंदेल ने किया कुबूल, 16 साल की लड़की का किया पीछा, कोर्ट ने भेजा जेल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें