संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी ने जीत ली अपनी पहली ट्रॉफी, सुपर जायंट्स ने द हंड्रेड में दर्ज की खिताबी जीत

संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी ने जीत ली अपनी पहली ट्रॉफी, सुपर जायंट्स ने द हंड्रेड में दर्ज की खिताबी जीत

Manchester Super Giants Won First Trophy In The Hundred: संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी भले ही आईपीएल में अब तक ट्रॉफी न जीत सकी हो, लेकिन उसने द हंड्रेड में अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली है.

Manchester Super Giants Won First Trophy In The Hundred: संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी भले ही आईपीएल में अब तक ट्रॉफी न जीत सकी हो, लेकिन उसने द हंड्रेड में अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली है.

author-image

New Update

Super Giants Won First Trophy In The Hundred

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स बनी द हंड्रेड की विजेता Photograph: (Image Source: X/Manchester Super Giants)

Manchester Super Giants Won First Trophy In The Hundred: रविवार की रात मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और ट्रेंड रॉकेट्स के बीच द हंड्रेड का ग्रैंड फिनाले मुकाबला खेला गया, जिसमें जोस बटलर की कप्तानी में सुपर जायंट्स ने इस रोमांचक मैच में शानदार खेल दिखाते हुए खिताबी जीत दर्ज की. इसी के साथ संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी सुपर जायंट्स ने अपनी पहली ट्रॉफी आ गई है.

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीती पहली ट्रॉफी

For the last time in 2026, your KP Snacks Play of the Day options 👇

Georgia Adams' impressive run out
Tim Seifert's stunning scoop
Liam Dawson smashes a six to win the Men's Competition#TheHundred | @KPSnacks

— The Hundred (@thehundred) August 16, 2026

रविवार को 'द हंड्रेड' का ग्रैंड फिनाले रोमांचक अंगाज में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता और खिताब अपने नाम किया. MSG ने लॉर्ड्स में पुरुषों के फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को हराकर अपना पहला चैंपियनशिप खिताब जीता. यह एक रोमांचक मुकाबला था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉकेट्स ने 100 गेंदों में 158/8 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मैनचेस्टर को शानदार शुरुआत मिली, जिसका श्रेय ओपनर टिम सीफर्ट को जाता है, जिन्होंने 38 गेंदों पर 72 रन बनाए.

बाद में, जब मैनचेस्टर को आखिरी तीन गेंदों पर तीन रनों की जरूरत थी, लियाम डॉसन ने छक्का जड़कर 2 गेंद शेष रहते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और पांच विकेट से जीत पक्की की.

संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

Champions in our very first season! @ManchesterSG100

What a night it has been at Lord's, a proud moment for all of us in the Super Giants family. This was a team effort from the first game to the last. Tim, what an innings. Noor, a brilliant spell with the ball and wickets at… pic.twitter.com/fNOO18Wpfe

— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) August 16, 2026

मैनचेस्टर सुपर जाययंट्स की पहली 'द हंड्रेड' जीत पर संजीव गोयनका ने भी खुशी से जश्न मनाया और फिर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया. संजीव गोयनका ने पोस्ट में लिखा- "अपने पहले ही सीजन में चैंपियन! मैनचेस्टर लॉर्ड्स में क्या शानदार रात रही, सुपर जायंट्स परिवार के हम सभी के लिए यह गर्व का पल है. यह पहले मैच से लेकर आखिरी मैच तक पूरी टीम की कोशिश का नतीजा था."

"टिम, क्या शानदार पारी खेली. नूर, गेंदबाजी में बेहतरीन स्पेल और ठीक उसी समय विकेट लिए जब हमें उनकी ज़रूरत थी. पूरे सीजन में जोस बटलर ने टीम की अगुआई की और नॉकआउट मैचों में जिस तरह पूरी टीम एकजुट हुई, उसी ने इस सीजन की तस्वीर बदल दी. जोस और इस जीत में योगदान देने वाले हर खिलाड़ी को बधाई और हमारे सपोटर्स का खास शुक्रिया, आपने इस टीम का हर कदम पर हौसला बढ़ाया. यह जीत आपके लिए है."

The wait is finally over. We are the champions of The Hundred 2026 men's competition ❤️💙

Recap our historic victory at Lord's now ➡️ https://t.co/mllnzGfEQP

— Manchester Super Giants (@ManchesterSG100) August 16, 2026

ऐसा रहा द हंड्रेड के ग्रैंड फिनाले मैच का हाल

ट्रेंट रॉकेट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच द हंड्रेड का फाइनल मैच खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉकेट्स टीम ने 100 गेंदों पर 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बोर्ड पर लगा दिए. फाइनल मैच में मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 2 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और 5 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी तीसरे दिन के खेल का मजा? जानिए कैसा रहेगा आज भारत श्रीलंका टेस्ट के दौरान गॉल का मौसम

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें