'मैं भी दिमागी नक्सल हूं, और मुझे इस बात पर गर्व है', केजरीवाल का पीएम मोदी पर पलटवार

देश

'मैं भी दिमागी नक्सल हूं, और मुझे इस बात पर गर्व है', केजरीवाल का पीएम मोदी पर पलटवार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 17, 2026, 02:48 PM IST

केजरीवाल ने पूछा- प्रधानमंत्री जी के हिसाब से दिमागी नक्सली कौन है? जो इस देश में प्रश्न उठाने की हिम्मत करता है। प्रधानमंत्री जी के हिसाब से वो दिमागी नक्सली है। जो सड़ी गली व्यवस्था को बदलना चाहता है।

Image

केजरीवाल बोले- मैं भी दिमागी नक्सल (PTI/X)

Dimagi Naxal: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की तर्ज पर अब आम आदमी पार्टी संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को दिमागी नक्सल बताया है। केजरीवाल ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा, हां मैं दिमागी नक्सल हूं। क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस बात का गर्व है। साथ ही उन्होंने वजह भी बताई कि वह क्यों खुद को दिमागी नक्सल कर रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में दिमागी नक्सल का जिक्र किया था जो देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पीएम ने कहा था, हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन, दिमागी नक्सल, यह दिमागी नक्सल मौके की तलाश में है। पीएम मोदी के इस बयान पर सियासी रार मची हुई है और विपक्षी नेता खुद को दिमागी नक्सल बताकर प्रतिकार कर रहे हैं।

केजरीवाल ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री जी के हिसाब से दिमागी नक्सली कौन है? जो इस देश में प्रश्न उठाने की हिम्मत करता है। प्रधानमंत्री जी के हिसाब से वो दिमागी नक्सली है। जो सड़ी गली व्यवस्था को बदलना चाहता है। जो अच्छे सरकारी स्कूल चाहता है, जो अच्छे सरकारी अस्पताल चाहता है, जो बिजली चाहता है, पानी चाहता है, सीवर चाहता है, ड्रेनेज चाहता है, अच्छी व्यवस्था चाहता है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखता है वो प्रधानमंत्री जी के हिसाब से दिमागी नक्सली है।

जो प्रधानमंत्री जी से और बीजेपी से डरता नहीं है। जो एक विकसित भारत का सपना देखता है वो प्रधानमंत्री जी के हिसाब से दिमागी नक्सली है। आज अगर भगत सिंह जिंदा होते तो प्रधानमंत्री जी भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली बोलते। आज अगर बाबासाहेब अंबेडकर जिंदा होते जिन्होंने सब की बराबरी के लिए लड़ाई लड़ी थी, तो बाबासाहेब अंबेडकर को भी प्रधानमंत्री जी नहीं छोड़ते उनको भी प्रधानमंत्री जी दिमागी नक्सली बोलते। मैं प्रधानमंत्री जी को कहना चाहता हूं कि मैं अरविंद केजरीवाल आपके हिसाब से दिमागी नक्सली हूं क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस बात का गर्व है। अगर देश के खिलाफ कोई कुछ करेगा या कोई कुछ बोलेगा केजरीवाल अपनी पूरी ताकत किसी के साथ उसका मुकाबला करेगा जय हिंद।

Amit Mandal

अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article