Ketan Aggarwal Murder Case Update : 'एक महीने में बेटा और पिता दोनों को खो दिया', केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट
Ketan Aggarwal Murder Case Update: महाराष्ट्र के लोनावला में हुए चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने एक बार फिर पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। अपने जवान बेटे को खो चुके पिता विशाल अग्रवाल ने अब न्याय पाने के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दरवाजा खटखटाया है। विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति को एक बेहद भावुक और दर्दभरा पत्र लिखकर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की गुहार लगाई है।
पीड़ित पिता का कहना है कि स्थानीय स्तर पर जांच की गति धीमी है और आरोपी पक्ष प्रभाव का इस्तेमाल कर केस को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति भवन के हस्तक्षेप से ही बेटे को इंसाफ मिल सकता है।
सिया गोयल के नए ‘सच’ का खुलासा, केतन अग्रवाल की हत्या से जुड़ा अहम सुराग मिला, अब पुलिस उठाएगी ये बड़ा कदम
---विज्ञापन---
‘एक महीने में बेटा और पिता दोनों को खो दिया’
पत्र में अपना दर्द बयां करते हुए विशाल अग्रवाल ने लिखा कि वह किसी उद्योगपति या प्रभावशाली व्यक्ति के तौर पर नहीं, बल्कि एक टूटे हुए पिता की हैसियत से यह अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केतन की निर्मम हत्या के सदमे को उनके पिता सहन नहीं कर पाए और महज़ 20 दिनों के भीतर उनका भी निधन हो गया। परिवार ने एक ही महीने के अंदर दो-दो अपनों को खो दिया। हर सुबह और हर रात परिवार बस यही सोचता है कि आखिर केतन को इंसाफ कब मिलेगा।
‘मामले को सिर्फ एक और फाइल बनकर न रहने दें’
पीड़ित पिता ने राष्ट्रपति से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या के बाद उनका पूरा परिवार बिखर चुका है। अब उनके पास केवल इंसाफ की उम्मीद बची है। उन्होंने लिखा, “मेरा बेटा अब कभी लौटकर वापस नहीं आएगा, लेकिन दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा जघन्य अपराध करने की हिम्मत न कर सके। कृपया मेरे बेटे के केस को सिर्फ एक फाइल न बनने दें, इसके पीछे एक बर्बाद हुए परिवार का भयानक दर्द छुपा है।”
---विज्ञापन---
सिया गोयल और बॉयफ्रेंड न्यायिक हिरासत में
आपको बता दें कि लोहगढ़ क्षेत्र में हुई केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी गिरफ्तार हो चुके हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। जांच में सामने आया था कि सिया ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर यह भयानक साजिश रची थी। अब पीड़ित परिवार राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की गुहार लगाकर जल्द से जल्द न्याय और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की आस लगाए बैठा है।
क्या सिया गोयल को बचाएगा ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा ट्विस्ट! केतन अग्रवाल केस में सबूतों का टोटा
---विज्ञापन---