विजय थलापति की 'जन नायकन' की रिलीज डेट आई सामने, बिना कट के होगी रिलीज, आखिरी फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड

विजय थलापति की 'जन नायकन' की रिलीज डेट आई सामने, बिना कट के होगी रिलीज, आखिरी फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड

Jana Nayagan Release Date Out: विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट सामने आ चुका है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म यूके में बिना कट के रिलीज होगी. इस खबर के सामने आने के बाद विजय के फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ गया है.

Jana Nayagan Release Date Out: विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट सामने आ चुका है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म यूके में बिना कट के रिलीज होगी. इस खबर के सामने आने के बाद विजय के फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ गया है.

author-image

New Update

jana nayagan (2)

jana nayagan Photograph: (KVN Productions)

Jana Nayagan Release Date Out: एक्टर से नेता बने विजय थलापति (Thalapathy Vijay) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. फैंस विजय की आखिरी फिल्म का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे. इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ गया है. बता दें कि यूके में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई है और खास बात यह है कि यह फिल्म वहां बिना किसी कट (Uncut Version) के रिलीज होगी.

यूके में 24 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के यूके डिस्ट्रीब्यूटर Ahimsa Entertainment ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि 'जन नायकन' 24 जुलाई को ब्रिटेन के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसके साथ ही यूके डिस्ट्रीब्यूटर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया कि फिल्म के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि किस्मत ने थलापति विजय को शानदार विदाई देने का एक स्पेशल मौका दिया है. वहीं, विजय से फिल्म को  सिनेमाघरों में देखने की अपील की है. 

बिना कट के देखने का मिलेगा मौका

यूके डिस्ट्रीब्यूटर ने एक अन्य पोस्ट में साफ कहा कि 'जन नायकन' यूके में 15-रेटिंग यानी 15 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए बिना किसी कट के रिलीज होगी. ऐसे में विजय के फैंस को फिल्म का वही वर्जन देखने का मौका मिलेगा. जैसी मेकर्स ने बनाई है.  इसके अलावा बताया गया कि जन नायकन का पूरा एक्शन, पूरा मास एंटरटेनमेंट और थलापति विजय का पूरा अंदाज कट के बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा. इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर विजय के फैंस ने खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी.

सेंसर बोर्ड ने दिखाई थी हरी झंडी

आपको बता दें कि कुछ समय पहले जन नायकन सेंसर बोर्ड के प्रोसेस में अटकी हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने फिल्म को पास तो कर दिया है लेकिन भारत में रिलीज करने के लिए  12 कट लगाने के लिए कहा था. इनमें गिरते हुए राष्ट्रीय ध्वज का सीन, विजय की राजनीतिक पार्टी TVK से जुड़ी चीजें और कुछ आपत्तिजनक शब्द और धार्मिक मुद्दों से जुड़ी सीन शामिल थे.विजय ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि वह जल्द ही अपने फैंस से सिनेमाघरों में मिलेंगे. पोस्टर में उनका नाम तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के रूप में लिखा गया. 

THE HONOURABLE CHIEF MINISTER OF TAMIL NADU. C JOSEPH VIJAY. #JanaNayagan in UK cinemas July 24 — uncut, 15-rated. All the action, all the mass, all the Thalapathy craze, exactly as it was meant to be seen. One last time 🔥🔥🔥@actorvijay@KvnProductions@PharsFilmpic.twitter.com/c6YCX6mvDJ

— Ahimsa Entertainment (@ahimsafilms) July 12, 2026

जन नायकन में कौन-कौन आएगा नजर

जन नायकन का डायरेक्शन एच. विनोथ ने किया है. इस मूवी में विजय के अलावा कई और अहम कलाकार नजर आएंगे. इसमें पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, बॉबी देओल, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण जैसे कलाकार शामिल हैं. वहीं, फिल्म के म्यूजिक की बात करें तो वो अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है और सिनेमैटोग्राफी सत्यन सूर्यन ने किया है. 

विजय की आखिरी फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड और इमोशनल

'जन नायकन' को विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है. एक्टर पहले ही पॉलिटिक्स में पूरी तरह एक्टिव होने का फैसला कर चुके हैं. ऐसे में फैंस इस फिल्म को उनकी विदाई फिल्म के रूप में देख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' (2023) की रीमेक है. आपको बता दें कि  जन नायकन के मेकर्स ने अभी तक फिल्म की  वर्ल्डवाइड रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी घोषणा जल्द हो सकती है और यह दुनियाभर में जुलाई के आखिरी में रिलीज हो सकती है.

ये भी पढ़ें: कुमार सानू के बेटे को हुआ कोरोना, हॉस्पिटल में भर्ती, दोनों हाथों में ड्रिप देख फैंस हुए चिंतित: VIDEO