मंदिर में जाने पर एक्ट्रेस को लोगों ने 'काफिर' कहकर किया ट्रोल, दिया करारा जवाब, बोलीं-'पिता ने बदला था धर्म'
Faria Abdullah Replies To Trolls: तेलुगु फिल्म इंडिस्ट्री की एक्ट्रेस फारिया (Faira Abdullah) अब्दुल्ला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रही हैं. दरअसल, वह हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में बोनालु उत्सव मनाने के लिए पहुंची थीं. इस दौरान वह पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं और हाथ में 'बोनम' लेकर मंदिर गईं. इतना ही नहीं उन्होंने भक्तों के साथ उत्सव को सेलिब्रेट भी किया और वह डप्पू की धुन पर डांस भी करती हुई नजर आई थीं. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था. जिसके बाद लोगों ने उन्हें मंदिर जाने को लेकर ट्रोल किया और कुछ लोगों ने उन्हें काफिर तक कह दिया था. अब उन्होंने एक वीडियो के जरिए ट्रोलर्स को कारारा जवाब दिया है.
ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
फारिया ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए यह भी बताया कि वह मंदिर क्यों गईं. उन्होंने बताया कि अलग-अलग संस्कृतियों और धर्मों को करीब से जानने की वजह से उनकी सोच ऐसी बनी है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पिता ने अपना धर्म बदला था, उनका जन्म हिंदू परिवार में हुआ था. उन्होंने अपने पिता संजय अब्दुल्ला के बारे में बताया, 'मेरे पिता ने धर्म बदला था. क्या आप समझते हैं कि इसका क्या मतलब है? उन्होंने इस्लाम इसलिए अपनाया क्योंकि उन्हें यह धर्म पसंद आया था.'
'दूसरे धर्म का त्यौहार मनाना, धर्म छोड़ना नहीं होता'
उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी फैमिली के माहौल ने धर्म और आध्यात्मिकता को अलग नजरिए से समझने में मदद की. उन्होंने हमेशा इस्लाम की अच्छी बातें देखी हैं. उनका मानना है कि दूसरे धर्म की परंपरा या त्यौहार बनाना या उसमें शामिल होना अपना धर्म छोड़ना नहीं होता है. उन्होंने कहा कि उनकी परवरिश कैसी रही होगी, जब उन्हें धर्म की अच्छी बातें सिखाई जा रही हो क्योंकि वे उसे इतना पसंद करते थे कि उसे अपनाना चाहते थे? उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा इस्लाम की अच्छाइयां ही देखी हैं.'
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने भारत के देशभक्ति गाने पर लहराया Pak का झंडा, लोगों ने उठाए सवाल
काफिर कहने वालाों को दिया ये जवाब
फारिया ने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया. जिन्होंने उन्हें काफिर कहकर ट्रोल किया. उन्होंने कहा कि जो लोग उनसे नफरते करते हैं वह उनके लिए अच्छा चाहती हैं. उन्होंने कहा, 'जो भी मुझसे नफरत कर रहा है, जो भी सोचता है कि मैं गलत रास्ते पर जा रही हूं, काफिर हूं... आप जो भी कहना चाहें, मैं आपके लिए अच्छा ही चाहती हूं.' उनका कहना है कि उन्हें पेड़, पत्थर और तितलियों तक में लाइफ और खूबसूरती नजर आती है. दुनिया की खूबसूरती लोगों को भगवान के करीब लाने वाली होनी चाहिए, न कि लोगों को एक-दूसरे से दूर करने वाली. फारिया ने कहा कि वह प्यार, एकता और शांति के लिए प्रार्थना करती हैं.
मां से जाना अल्लाह का मतलब
इस वीडियो में फारिया ने अपने बचपन का एक किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मां से अल्लाह का मतलब पूछा था. एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैं बच्ची थी तो मैंने अपनी मां से पूछा था- अल्लाह शब्द क्या है? उन्होंने बस इतना कहा कि इसका मतलब रोशनी है. इसका मतलब है हर जगह, सब कुछ, एक ही समय में. आप हर जगह, सब कुछ, एक ही समय में मौजूद किसी चीज को कैसे अलग कर सकते हैं?'
फारिया अब्दुल्ला के बारे में जानिए
हैदराबाद में जन्मी फारिया अब्दुल्ला एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल और डांसर भी हैं, उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर की थी. वहीं, साल 2021 में उन्होंने ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म 'जाति रत्नालू' से फिल्मी करियर की शुरुआत की. उन्हें इस फिल्म से बड़ी पहचान मिली और लोगों ने उनके 'चिट्टी' के किरदार को काफी पसंद किया. इसके बाद उन्होंने रावणासुर और मथु वदलारा 2 जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया. फारिया ने हिंदी वेब सीरीज 'द जेंगाबुरु कर्स' (2023) से ओटीटी डेब्यू किया था. वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह सिग्मा में नजर आएंगी, जो जल्द रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें: Explainer: शाहरुख खान-गौरी से लेकर अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना तक, कई साल से सफल हैं इन स्टार्स की शादी, जानें इसकी वजह