'अमेरिका की नागरिकता दिलवा दो', तारक मेहता के 'जेठालाल' ने न्यूयॉर्क पहुंचते ही की ऐसी डिमांड, जानें वजह
'अमेरिका की नागरिकता दिलवा दो', तारक मेहता के 'जेठालाल' ने न्यूयॉर्क पहुंचते ही की ऐसी डिमांड, जानें वजह
Dilip Joshi Viral Statement: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम हाल ही में न्यूयॉर्क पहुंची. इस मौके पर जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने अमेरिका की नागरिकता दिलवाने की बात की.
Dilip Joshi Viral Statement: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम हाल ही में न्यूयॉर्क पहुंची. इस मौके पर जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने अमेरिका की नागरिकता दिलवाने की बात की.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/18/dilip-joshi-2026-08-18-16-17-45.jpg)
DILIP JOSHI Photograph: (Screengrab)
Dilip Joshi Viral Statement: सालों से दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने वाला टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आज भी लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाए हुए है. शो के किरदारों की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इसके बहुत चाहने वाले लोग है. ऐसे में हाल ही में शो की टीम न्यूयॉर्क पहुंची और भारतीय-अमेरिकी कम्यूनिटी के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान दिलीप जोशी यानि जेठालाल ने अमेरिका की नागरिकता दिलवाने की बात की.
न्यूयॉर्क पहुंचे तारक मेहता के ये कलाकार
भारतीय-अमेरिकी कम्यूनिटी के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सभी कलाकार पहुंचे थे. जिनमें दिलीप जोशी (जेठालाल), मंदार चंदवाडकर (भिडे), सोनालिका जोशी (माधवी), बलविंदर सिंह सूरी (रोशन सिंह सोढ़ी), मुनमुन दत्ता (बबीता) और नीतीश भलूनी (टपू) का नाम शामिस है. वहीं, इस दौरान शो के निर्माता असित कुमार मोदी भी टीम के साथ मौजूद रहे. कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
जेठालाल ने की फैंस संग मस्ती
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम का जोरदार स्वागत किया गया और सभी कलाकारों ने फैंस संग मस्ती की, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में कलाकारों ने फैंस के साथ बातचीत की, डांस किया और आजादी के जश्न में जमकर हिस्सा लिया. वहीं, एक दूसरे वीडियो में म का जेठालाल वाला अंदाज भी फैंस को देखने को मिला.
ये भी पढ़ें- Explainer: ‘Toxic’ का इतना खौफ क्यों? यश की फिल्म से बचने के लिए इन 4 फिल्मों ने बदली रिलीज डेट!
अमेरिका की नागरिकता दिलवाने की मांग
वहीं, एक वीडियो में की नागरिकता दिलवाने ने शूटिंग करने की बात करते हुए अमेरिकी नागरिकता दिलवाने की मांग की. एक्टर से सवाल किया गया- 'क्या आप गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स का ब्रांच यहां न्यूयॉर्क में खोलने के बारे में सोच रहे हैं?' इसपर उन्होंने कहा- 'आपको गोकुलधाम सोसायटी न्यूयॉर्क में खोलना है, गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स न्यूयॉर्क में खोलना है, आप हम सबको सिटिजनशिप दे दो न, हम यहीं से एपिसोड शूट करके भारत भेजेंगे.' दिलीप की इस बात को सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े.
18 सालों से जीत रहा दिल
बता दें, तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने टीवी की दुनिया में अपने 18 साल पूरे कर लिए हैं. साल 2008 में शुरू हुआ ये शो इतने लंबे समय बाद भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है. गोकुलधाम सोसाइटी के किरदारों और उनकी मजेदार कहानियों ने कई सालों से लोगों का मनोरंजन किया है. जेठालाल, दयाबेन, तारक मेहता, बापूजी और पोपटलाल जैसे किरदार घर-घर में पहचान बना चुके हैं. खास बात ये है कि शो की पॉपुलैरिट सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है.
दिलीप जोशी का करियर
दिलीप जोशी की बात करे तो आज भले ही वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल के नाम से घर-घर में जाने जाते हैं, लेकिन उनका एक्टिंग करियर इस शो से काफी पहले शुरू हो चुका था. उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में छोटे-बड़े किरदार निभाए. ‘हम आपके हैं कौन..!’ और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्मों में भी वो नजर आ चुके हैं. साल 2008 में जब उन्हें जेठालाल चंपकलाल गड़ा का किरदार मिला, तो उनकी जिंदगी ही बदल गई. उनका गुजराती अंदाज, मजेदार एक्सप्रेशन, बापूजी से डर और तारक मेहता के साथ दोस्ती दर्शकों को इतनी पसंद आई कि जेठालाल उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गई.
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के बंगले में घुसे 8 फीट लंबे दो सांप, 'मन्नत' की सीढ़ियों के नीचे से इस तरह किया रेस्क्यू: Video