इस स्कूटर ने उड़ा दिए कई कंपनियों के 'होश', ये इंद्रधनुष की तरह रंग बदलने वाली विंडस्क्रीन से लैस

इस स्कूटर ने उड़ा दिए कई कंपनियों के 'होश', ये इंद्रधनुष की तरह रंग बदलने वाली विंडस्क्रीन से लैस

Aug 19, 2026 11:22 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

ये भारतीय बाजार के लिए बिल्कुल भी प्रैक्टिकल नहीं है। फिर भी अपने डिजाइन से ये लोगों को अट्रैक्ट करने के काम करता है। 'मेगा स्कूटर' प्रोजेक्ट का आइडिया, पहले कस्टमाइज किए गए वेस्पा मोनाको एडिशन पर मिले रिस्पॉन्स और उसके बाद मॉडिफाइड यामाहा TMAX में लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए आया।

Mansory Yamaha Mega Scooter Looks Bonkers

इस स्कूटर ने कई कंपनियों के 'उड़ाए होश'

Yamaha XSR125

केवल

₹1,900/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

जब बात ग्लोबल स्कूटर मार्केट की होती है, तब कई ऐसे मॉडल का नाम भी सामने आता है जो भारतीय बाजार से अभी दूर हैं। ये होते तो स्कूटर हैं, लेकिन अपने डिजाइन और बॉक्सी लुक के चलते ये मोटरसाइकिल को भी टक्कर देते नजर आते हैं। दरअसल, मैंसरी मैक्सी स्कूटर, यामाहा TMAX 560 पर बेस्ड है और दुनिया में कुछ चुनिंदा लोगों के लिए ही खास तौर पर उपलब्ध है। सबसे खास बात यह है कि ये बेहद शानदार और अनोखा नजर आता है। मैंसरी ने एक परफॉर्मेंस मैक्सी-स्कूटर को लिया और उसे एक्सपोज्ड कार्बन, एयरोडायनामिक पार्ट्स और अट्रैक्टिव फिरोजी (टर्क्वाइज) फिनिश से लैस है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Vida VX2

₹ 79,490 - 1.31 लाख

ADMS TTX

₹ 1.15 लाख

Honda Hornet 2.0

₹ 1.45 लाख

Ola Electric Roadster X+

₹ 1.3 - 1.9 लाख

Evtric Ride

₹ 94,733 - 98,100

Tunwal Storm Advance 2

₹ 1.49 - 1.76 लाख

हालांकि, ये भारतीय बाजार के लिए बिल्कुल भी प्रैक्टिकल नहीं है। फिर भी अपने डिजाइन से ये लोगों को अट्रैक्ट करने के काम करता है। 'मेगा स्कूटर' प्रोजेक्ट का आइडिया, पहले कस्टमाइज किए गए वेस्पा मोनाको एडिशन पर मिले रिस्पॉन्स और उसके बाद मॉडिफाइड यामाहा TMAX में लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए आया। इसका साइज पहले से ही बड़े स्कूटर और स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल के बीच का है।

Yamaha XSR125

Hero Glamour XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

Yamaha FZ X Hybrid

Honda Unicorn

Honda SP160

मैंसरी ने बस इसके हर हिस्से को और भी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। चौड़े फ्रंट बॉडीवर्क को अब कार्बन पार्ट्स से फ्रेम किया गया है। साइड्स में कई लेयर्स दिखती हैं और पिछले हिस्से में छोटे विंग्स लगाए गए हैं जो महंगी सुपरकार पर तो नॉर्मल लगते, लेकिन ऑटोमैटिक स्कूटर पर बहुत अजीब और अनोखे लगते हैं। इसकी सीट बहुत खास है। स्टैंडर्ड सीट की जगह एक खास टू-पीस दिखने वाला डिज़ाइन दिया गया है, जो ज्यादातर बॉडी वाले फिरोजी कलर में ही फिनिश किया गया है।

इसमें क्विल्टेड स्टिचिंग, अलग दिखने वाले ब्लैक हिस्से और मैचिंग पाइपिंग है। राइडर के लिए बैक सपोर्ट डिजाइन में ही शामिल है और यह फिनिश पीछे बैठने वाले हिस्से तक जाती है। सामने की तरफ, मैंसरी ने एक ऐड-ऑन कवर लगाया है जिसमें कंपनी का चमकने वाला लोगो, नए एयर-इनटेक सेक्शन और मिरर के लिए कार्बन कवर हैं। पीछे की तरफ एक्स्ट्रा ऊपरी और निचले साइड पैनल हैं। साथ ही, बड़े साइड एयरो विंगलेट्स भी हैं, जिन पर भी चमकने वाली मैंसरी ब्रांडिंग है।

इसमें कार्बन फ्रंट मडगार्ड और कार्बन मैंसरी बैज भी जोड़ा गया है। दूसरी तरफ और भी डिटेलिंग है, जिसमें मैंसरी के 'बूमरैंग' ऐड-ऑन पार्ट्स और स्टैंडर्ड यामाहा एग्जॉस्ट के साथ काम करने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया कार्बन एग्जॉस्ट कवर शामिल है। पीछे की तरफ विंगलेट्स की एक और जोड़ी है जो TMAX की ओरिजिनल माउंटिंग जगहों का इस्तेमाल करती है।

शाइनिंग फिरोजी हिस्से एक्सपोज्ड कार्बन सरफेस के साथ जबरदस्त कंट्रास्ट बनाते हैं, लेकिन मैंसरी ने कार्बन पार्ट्स पर बारीक एक्सेंट लाइनों के जरिए उसी कलर को दोहराया है। इसमें एक इंद्रधनुषी विंडस्क्रीन भी है जो देखने के एंगल के हिसाब से अलग-अलग कलर दिखाती है। हालांकि, इसके भारतीय बाजार में आने को लेकर अभी किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें