ऋषभ पंत ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड, गिल और रोहित समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों को पछाड़ा

ऋषभ पंत ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड, गिल और रोहित समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों को पछाड़ा

Time Published: Wednesday, August 19, 2026, 10:27 [IST]

Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। दूसरी पारी में 66 रन की तेजतर्रार पारी खेलने के साथ ही पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया और भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

पंत ने दूसरी पारी में 69 गेंदों पर 66 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने न केवल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम योगदान दिया, बल्कि WTC के आंकड़ों में भी गिल से आगे निकल गए। पंत के नाम अब 41 मैचों की 73 पारियों में 2885 रन दर्ज हैं।

rishabh pant

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अब तक WTC में 41 टेस्ट मैच खेले हैं और उनके खाते में 2867 रन हैं। इस तरह पंत और गिल के बीच फिलहाल सिर्फ 18 रन का अंतर है। गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में पंत के 66 रन ने इस दौड़ को और रोमांचक बना दिया है।

पंत और गिल के बीच होगी कड़ी टक्कर

WTC में भारतीय बल्लेबाजों के बीच अब अगली बड़ी चुनौती 3000 रन का आंकड़ा पार करना है। पंत 2885 रन के साथ इस मुकाम से सिर्फ 115 रन दूर हैं, जबकि गिल को 3000 तक पहुंचने के लिए 133 रन की जरूरत है। यानी आने वाले मुकाबलों में दोनों के बीच यह टक्कर देखने लायक होगी।

खास बात यह है कि दोनों ही बल्लेबाज भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं और मौजूदा WTC सीजन में उनके पास इस आंकड़े को हासिल करने के पर्याप्त मौके हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत की ओर से WTC में सबसे पहले 3000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड किसके नाम होता है।

छक्कों का बनाया धाकड़ रिकॉर्ड

गॉल टेस्ट मैच में ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। इससे माना जा सकता है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में छक्कों के मामले में पंत और नये रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range