श्रीलंका में टेस्ट में सबसे बड़ा रन चेज क्या है? भारतीय टीम के साथ कहीं 'खेला' ना हो जाए!

श्रीलंका में टेस्ट में सबसे बड़ा रन चेज क्या है? भारतीय टीम के साथ कहीं 'खेला' ना हो जाए!

Aug 19, 2026 10:29 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

India Vs Sri Lanka: भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा है। बुधवार को मैच का आखिरि दिन है। श्रीलंका टीम टेस्ट क्रिकेट में दो बार 350 प्लस रन का टारगेट चेज कर चुकी है। 

highest Test run chase in Sri Lanka

निशान मदुष्का को आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज

आज भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच का पांचवां और आखिरी दिन है। गॉल स्टेडियम में श्रीलंका के सामने 372 रनों का कठिन टारगेट है। चौथे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर 84/4 था। भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमटी थी। भारत ने पहली पारी में 462 का स्कोर बनाने के बाद 178 रनों की दमदार बढ़त हासिल की। श्रीलंका को जरूर मुश्किल लक्ष्य मिला है लेकिन यह नामुमकिन नहीं। श्रीलंका टीम दो बार अपने घर पर 350 प्लस रन टारगेज चेज कर चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम को बुधवार को काफी सतर्क रहना होगा क्योंकि श्रीलंका में 'खेला' करने का दमखम है।

श्रीलंका में टेस्ट में सबसे बड़ा रन चेज क्या है?

जिम्बाब्वे ने साल 2017 में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका को 388 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने तब चार विकेट से जीत मैच जीता। श्रीलंका ने 6 विकेट गंवाकर 391 रन बनाए थे। यह श्रीलंका में टेस्ट में सबसे बड़ा सफल रन चेज है। वहीं, श्रीलंका ने 2006 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट से जीत हासिल की थी। श्रीलंका टीम भारत के खिलाफ 372 बना लेती है तो यह उसका टेस्ट में तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज होगा। बता दें कि गॉल स्टेडियम में सिर्फ एक बार टेस्ट में 300 प्लस रन चेज हुए हैं। यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है। पाकिस्तान ने 2022 में श्रीलंका के विरुद्ध 342 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

टेस्ट में श्रीलंका द्वारा चेज किए गए टारगेट

388 जिम्बाब्वे, कोलंबो (आरपीएस) 2017

352 साउथ अफ्रीका, कोलंबो (पीएसएस) 2006

326 ज़िम्बाब्वे, कोलंबो (एसएससी) 1998

304 साउथ अफ्रीका, डरबन 2019

268 न्यूजीलैंड, गॉल 2019

श्रीलंका ने जल्दी गंवा दिए चार विकेट

श्रीलंका की दूसरी पारी में शुरुआत में अच्छी नहीं रही। श्रीलंका ने 47 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए दिए। चौथे दिन बारिश के कारण श्रीलंका की पारी की शुरुआत में थोड़ा विलंब हुआ लेकिन जब टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसके बल्लेबाजों पर दबाव साफ नजर आया। वे संभलकर खेलते दिखे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने निशान फर्नांडो (6) को पुल शॉट खेलने के लिए मजबूर किया और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार कैच लपक लिया। कुछ ही देर बाद पेसर प्रसिद्ध ने कामिंदु मेंडिस (2) को पवेलियन भेजा। स्पिनर मानव सुथार ने दिनेश चांदीमल के चोटिल होने के कारण टीम में शामिल हुए पसिंदु सूर्याबंदारा को आउट किया। सूर्याबंदारा का खाता नहीं खुला। यह उनका टेस्ट डेब्यू किया था। सुथार ने फिर लाहिरू उदारा (2) का शिकार किया।

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें