गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटी: अनियंत्रित होकर बैरियर को मारी टक्कर; ड्राइवर गंभीर रूप से घायल - gurugram News
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटी:अनियंत्रित होकर बैरियर को मारी टक्कर; ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
गुरुग्राम2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसे ड्राइवर को निकालते राहगीर।
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37D के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार हवा में उछलते हुए बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बेहद तेज थी। सेक्टर-37D के कट के पास चालक गाड़ी पर से अपना संतुलन खो बैठा। इसके बाद कार क्रैश बैरियर को तोड़ती हुई पलट गई।
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसे ड्राइवर को निकालते राहगीर।
राहगीरों ने ड्राइवर को निकाला
हादसे को देखकर द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए। लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए भारी मशक्कत के बाद घायल व्यक्ति को कार से बाहर निकाला। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी। फिर घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
घायल की पहचान अभी बाकी
हादसे का शिकार हुए व्यक्ति के पास से अभी तक कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसका नाम पता चल सके। अस्पताल में वह फिलहाल बेहोश है। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
.
खबरें और भी हैं...
गुरुग्राम में तोड़फोड़ के खिलाफ DLF में महापंचायत: सरकार-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी; बोले-'रील बाज' अधिकारियों का बहिष्कार हो
0:43
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम में मंदिर परिसर में मिला लावारिस नवजात बच्चा: 2-3 दिन पहले जन्म होने की आशंका; पुलिस खंगाल रही CCTV
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम में थार सवार रईसजादों का खतरनाक स्टंट: युवक को बाहर लटका कर घुमाया; लोगों ने डर के मारे खाली की पार्किंग
0:31
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर डिवाइडर से टकराई कार: दपंती समेत दो बच्चे घायल, महिला की हालत नाजुक; राहगीरों ने बचाया