'हमारे गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज में अच्छा किया...,' इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद बहाने बनने लगे पाकिस्तानी कप्तान

'हमारे गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज में अच्छा किया...,' इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद बहाने बनने लगे पाकिस्तानी कप्तान

PAK vs ENG: पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा है.

PAK vs ENG: पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा है.

author-image

Roshni Singh

21 Aug 2026

22:36 IST

एडिट

21 Aug 2026

23:19 IST

New Update

Salman Ali Agha

Salman Ali Agha

PAK vs ENG: पाकिस्तान टीम लगातार शर्मनाक प्रदर्शन कर टेस्ट क्रिकेट में अपने स्तर को गिराती जा रही है. इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है. यह मुकाबला सिर्फ 3 दिन के अंदर ही खत्म हो गया. इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पाकिस्तान की टीम 200 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन बना दिए थे. दोनों पारियों में पाकिस्तान के लिए सिर्फ एक अब्दुल्लाह शफीक ने अर्धशतक लगाया. इस हार के बाद पाकिस्तान अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मिली इस बड़ी हार के बाद बाबर आजम की जगह पर कप्तानी संभाल रहे सलमान अली आगा ने खराब बल्लेबाजी को बड़ा कारण बताया है और गेंदबाजों को लेकर बहाना बनाते भी नजर आए. 

इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद क्या बोले सलमान अली आगा

हेडिंग्ले टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, इंग्लैंड ने हमें पूरी तरह पछाड़ दिया है और यह कहना बिल्कुल सही होगा. हमने कई गलतियां की हैं. इन परिस्थितियों में हमारी बल्लेबाजी अनुभवहीन है. हमारे पास ऐसे गेंदबाज जरूर हैं जो 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार छू सकते हैं, लेकिन इन तीन तेज गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और ये परिस्थितियां उनके अनुकूल हैं.

“We need to eradicate mistakes and comeback stronger in the next match” 🗣️ Pakistan captain Salman Ali Agha pic.twitter.com/VBasBmyEjH

— Cricinfo (@cricinfo) August 21, 2026

इंग्लैंड हमेशा से मुश्किल दौरा रहा है - सलमान अली आगा

सलमान अली आगा ने यह भी कहा कि वो सिर्फ एक सप्ताह पहले इंग्लैंड में आए हैं और टीम को परिस्थितियों में ढलने का मौका नहीं मिला. पाकिस्तानी कप्तान ने कहा. “इंग्लैंड के दौरे हमेशा मुश्किल होते हैं. ऐसा नहीं है कि हम यहां एक महीने पहले आए थे. हम यहां केवल एक सप्ताह पहले आए हैं. यहां की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए यह समय पर्याप्त नहीं है. 

Salman Ali Agha said, “England tours are always difficult. It’s not like we came here a month before; we came here only a week before. That’s not enough time to get used to the conditions.” pic.twitter.com/DGesw1GUO8

— Sheri. (@CallMeSheri1_) August 21, 2026

पाकिस्तानी बल्लेबाजों को रहा बुरा हाल

हेडिंग्ले टेस्ट में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 171 रनों पर सिमट गई थी. पहली पारी में टीम के लिए अब्दुल्लाह शफीक ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. इसके अलावा कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज फिफ्टी लगाने में कामयाब नहीं हुआ. इमाम-उल-हक ने 42 रन और कप्तान सलमान अली आगा ने सिर्फ 21 रन बनाए. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आई. इंग्लैंड के दोनों तेज गेंदबाज जोश टंग घातक गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 5 विकेट चटकाए. जबकि ओली रॉबिन्सन ने सिर्फ 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

पाकिस्तान की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 409 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और 238 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली. इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 91 रनों की पारी खेली. उजबकि जॉर्डन कॉक्स 73 रन और कप्तान जो रूट ने 66 रन बनाए. वहीं डैन लॉरेंस 51 रनों की तेज पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से स्पिनर अली उस्मान ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. खुर्रम शहजाद ने 3 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली को 1-1 सफलता मिली. इसके बाद दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 135 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. जबकि इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और जोफ्रा ऑर्चर ने 3-3 विकेट लेकर तहलका मचाया. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: गॉल के बाद अब कोलंबो फतह की तैयारी! जानें कैसे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के चक्रव्यूह में फंस सकती है श्रीलंकाई टीम