'स्पिरिट' से बाहर होने के विवाद के बीच दीपिका ने तोड़ी चुप्पी? पोस्ट लाइक कर कही अपनी बात
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से प्रभास की फिल्म स्पिरिट से बाहर होने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म के मेकर्स एक्ट्रेस को लेकर कई बड़े-बड़े दावे कर चुके हैं. अभी हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया था कि दीपिका को फिल्म से इसलिए निकाला गया था क्योंकि उन्होंने 10 प्रतिशत मुनाफे की मांग की थी. लेकिन जब उन्होंने दीपिका की इस मांग को नहीं माना तो एक्ट्रेस ने फिल्म से जुड़ी निजी जानकारी लीक करना शुरु कर दिया था. वहीं, अब दीपिका ने इन दावों पर बिना कुछ बोले ही रिएक्शन दे दिया है.
जी हां, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें वांगा ब्रदर्स के दावों की आलोचना की गई है. चलिए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि आखिर इस पोस्ट में क्या लिखा था और दीपिका ने इस पर क्या रिएक्ट किया है.
ये भी पढ़ें: Salman Khan: दिल्ली में सलमान खान के जिम में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
दीपिका ने किस पोस्ट को किया लाइक?
दीपिका ने पत्रकार जानवी मनचंदा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है. इस पोस्ट में वांगा ब्रदर्स के बयानों पर सवाल उठाते हुए लिखा गया था कि दीपिका ने’स्पिरिट’ के मुनाफे में 10 फीसदी हिस्सा मांगा था. पोस्ट में तंज कसते हुए कहा गया कि जिस तरह से इस मामले पर रिएक्शन दिए जा रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे दीपिका ने पूरी फिल्म और वांगा की संपत्ति ही मांग ली हो. पोस्ट में आगे लिखा था कि यह मामला ‘पुरुष अहंकार’ और ‘मिसोजिनी’ से जुड़ा नजर आता है. एक महिला ने किसी डील को स्वीकार करने से इनकार किया और उसका ‘ना’ कहना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया. बस इसी पोस्ट को दीपिका ने लाइक किया है.
महिलाओं की मांग को मुश्किल क्यों?’
इस पोस्ट में यह भी कहा गया कि दीपिका की मांगें मनोरंजन की दुनिया में कोई नई बात नहीं हैं. पुरुष कलाकार लंबे समय से फिल्मों में प्रॉफिट शेयर, तय काम के घंटे और दूसरी सुविधाओं के लिए बातचीत करते रहे हैं. पोस्ट में सवाल उठाया गया कि जब कोई पुरुष कलाकार ऐसी शर्तें रखता है तो उसे ‘डिसिप्लिन्ड’ या प्रोफेशनल कहा जाता है, लेकिन जब कोई महिला अपनी शर्तों पर काम करने की बात करती है तो उसे ‘मुश्किल’ कलाकार का टैग दे दिया जाता है.
पोस्ट में यह भी कहा गया कि दीपिका इस मामले पर काफी हद तक चुप रही हैं, जबकि डील खत्म होने के कई महीनों बाद भी वांगा ब्रदर्स उनके बारे में बात कर रहे हैं. पोस्ट के अंत में इसे ‘सेक्सिज्म, मिसोजिनी और मेल ईगो’ बताया गया.
ये भी पढ़ें: 50-100 नहीं, इस एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री को दिए 24000 डांस मूव्स, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More