वैभव सूर्यवंशी कल करेंगे चौके-छक्कों की बारिश, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

वैभव सूर्यवंशी कल करेंगे चौके-छक्कों की बारिश, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

Time Published: Saturday, August 22, 2026, 18:00 [IST]

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। जब भी वह मैदान पर होते हैं, तो दर्शकों को सिर्फ चौके और छक्के ही दिखाई देते हैं। फैंस चाहते हैं कि उनका बल्ला जमकर बोले और मनोरंजन हो।

इस बार मंच है दलीप ट्रॉफी और जिम्मेदारी पहले से भी बड़ी है। वैभव को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है। ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम में अब इस युवा बल्लेबाज की भूमिका सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं रहने वाली है।

vaibhav sooryavanshi

वैभव की टीम का मुकाबला 23 अगस्त से नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा और इसके साथ ही वैभव लाल गेंद के क्रिकेट में अपनी नई चुनौती शुरू करेंगे। दलीप ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन इसलिए भी खास नजरों में रहेगा, क्योंकि यह उनके लिए खुद को फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में साबित करने का एक बड़ा मौका है।

उपकप्तान की जिम्मेदारी भी है खास

महज 15 साल की उम्र में वैभव को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया जाना अपने आप में बड़ी बात है। उनके साथ टीम में ईशान किशन, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं। ऐसे खिलाड़ियों के बीच वैभव को नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलना बताता है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य के लिहाज से कितना अहम मान रहा है। मैदान पर सबसे ज्यादा नजर उनके बल्ले पर ही होगी। वैभव ने पिछले कुछ समय में जिस अंदाज से बल्लेबाजी की है, उसके बाद क्रिकेट फैंस उनसे एक बार फिर आक्रामक पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

अब लाल गेंद में दिखाई देगी फॉर्म

वैभव के लिए पिछला दौर बेहद खास रहा है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए उनके प्रदर्शन ने उन्हें खूब सुर्खियां दिलाईं। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कदम रखा और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में दो अर्धशतक लगाए। उस सीरीज में वह भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहां उनको प्लेयर्स ऑफ़ द मैच चुना गया। इतना तो तय है कि क्रीज पर टिकने से वैभव का बल्ला चलेगा।

कहां देखें वैभव सूर्यवंशी का मुकाबला लाइव?

दलीप ट्रॉफी 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। वहीं, टूर्नामेंट के मैचों का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range