नेटफ्लिक्स पर मिलेंगी ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, वीकेंड के लिए चुन लीजिए अपनी फेवरिट

नेटफ्लिक्स पर मिलेंगी ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, वीकेंड के लिए चुन लीजिए अपनी फेवरिट

Aug 23, 2026 05:33 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Netflix Top 6 Movies to Watch: ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है तो यह वीकेंड आपके लिए काफी टाइट रहने वाला है, क्योंकि आपके पास देखने को बहुत कुछ है।

Netflix Top 6

अगर सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो इस वीकेंड आपके लिए कॉन्टेंट की कोई कमी नहीं है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' का सब्सक्रिप्शन है और वॉचलिस्ट खाली पड़ी है? अगर समझ नहीं पा रहे कि इस वीकेंड क्या देखा जाए तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में सुझाते हैं, जिनकी कहानी काफी इंगेजिंग और फुल ऑफ एक्साइटमेंट है। इन सभी फिल्मों की IMDb पर रेटिंग हाई है और हर मूवी की कहानी आपको शुरू से आखिर तक बांधकर रखती है। इन सभी फिल्मों का म्यूजिक धड़कनें बढ़ा देने वाला है और आप आखिर तक खुद भी मिस्ट्री को अनफोल्ड करने में लगे रहते हैं।

लाऊ (Lou)

अपनी सस्पेंस थ्रिलर मूवी लिस्ट की शुरुआत इस फिल्म के साथ कीजिए। एक भयंकर तूफान के दौरान एक छोटी बच्ची किडनैप हो जाती है। उसकी मां बच्ची को बचाने के लिए अपनी पड़ोसन 'लाऊ' के पास जाकर मदद मांगती है। लाऊ एक मिस्टीरियस औरत है जो दिल की नेक है। लेकिन जब यह मां उससे हाथ मिलाएगी तो उसके खतरनाक राज पता चलेंगे। आखिर यह खतरनाक औरत कौन है?

रन

इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 6 से ज्यादा है और अगर फैमिली के साथ कुछ रोमांचक देखना चाहते हैं तो यह अच्छी चॉइस हो सकती है। बात कहानी की करें तो क्लो नाम की एक अपाहिज लड़की व्हीलचेयर के भरोसे रहती है। उसे उसकी मां ने हमेशा ही दुनिया से अलग-थलक रखा है। धीरे-धीरे क्लो को अपनी मां के जरूरत से ज्यादा केयर करने पर शक होने लगता है। उसे अहसास होता है कि उसकी मां उससे कोई बहुत बड़ा राज छिपा रही है।

फ्रैक्चर्ड

अगर मिस्ट्री थ्रिलर मूवीज पसंद हैं तो यह फिल्म आपके लिए है। कहानी एक ऐसे पिता की है, जिसकी बेटी के पांव में फ्रैक्चर हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक दिन बाद उसकी बेटी हॉस्पिटल से ही नहीं, बल्कि अस्पताल के रिकॉर्ड्स और लगभग हर किसी की यादों से भी गायब हो जाती है। कोई भी यह मानने से इनकार कर देता है कि उसकी बेटी यहां एडमिट भी थी। आखिर माजरा क्या है?

द हंट

अगर पॉलिटिकल सटायर मूवीज देखना पसंद है, लेकिन उसमें सस्पेंस थ्रिलर का तड़का भी चाहिए तो यह फिल्म आपको देखनी चाहिए। कहानी की बात करें तो 12 अजनबी लोग अचानक एक अनजान जंगल में जागते हैं और उन्हें नहीं पता होता कि वे वहां कैसे पहुंचे हैं। जल्द ही उन्हें पता चलता है कि कुछ अमीर और रसूखदार लोगों ने उन्हें मनोरंजन के लिए इंसानों का शिकार करने के खेल के लिए वहां छोड़ा है। क्या वो अपनी जान बचा पाएंगे?

ब्लड रेड स्काई

वैम्पायर मूवीज के शौकीनों के लिए एक इमोशनल ट्विस्ट देती यह फिल्म है। कहानी एक ऐसी मां की है, जो अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। वह एक प्लेन पर सवार है, जो हाइजैक हो जाता है। हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब हाइजैकर्स एक बच्चे को टॉर्चर करना शुरू कर देते हैं। तब इस बच्चे की अपनी असली पहचान सामने लाएगी।

फायरब्रेक

एक परिवार के लिए उनका समर वैकेशन किसी भयानक सपने जैसा हो जाता है। जब वह जंगल में अपने समर हाउस में छुट्टी मनाने गए होंगे, तभी उन्हें जंगल में आग की खबर मिलेगी। अफरा-तफरी में उनकी बच्ची गायब हो जाएगी। अब कयावत जान बचाने के साथ-साथ अपनी बच्ची को खोजने और उसे बचाने की भी है।