कौन है मार्वल का सबसे महंगा सुपरहीरो? किसे बनाने में खर्च हुआ सबसे ज्यादा पैसा!

कौन है मार्वल का सबसे महंगा सुपरहीरो? किसे बनाने में खर्च हुआ सबसे ज्यादा पैसा!

Aug 23, 2026 05:16 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Marvel Most Expensive Superhero: मार्वल यूं तो अपने हर सुपरहीरो को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाता है, लेकिन वो कौन है जिसके लिए मार्वल ने अभी तक सबसे मोटी रकम खर्च की है।

Marvel Most Expensive Superhero

क्या आपने कभी सोचा है कि मार्वल का सबसे महंगा सुपरहीरो कौन है?

मार्वल मूवीज में VFX, CGI, ग्रीन स्क्रीन और ऐसी तमाम महंगी तकनीकों का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा मेकर्स शौक के चलते नहीं करते, बल्कि मार्वल मूवीज की कहानी सुपरहीरोज के इर्द-गिर्द घूमती है और क्योंकि इनमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और सुपरपावर्स समेत अलग ही दुनिया को पर्दे पर दिखाना होता है, तो ऐसे में इन तकनीकों का इस्तेमाल करना मेकर्स के लिए मजबूरी हो जाता है। यही वजह है कि मार्वल की एक-एक फिल्म पर पैसा पानी की तरह बहाया जाता है, लेकिन क्या आपको यह पता है कि मार्वल का सबसे महंगा सुपरहीरो कौन सा है?

वह सुपरहीरो, जिसे पर्दे पर दिखाने के लिए मार्वल को सबसे ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ती है। तो चलिए जानते हैं मार्वल के सबसे महंगे किरदारों के बारे में। लिस्ट की शुरुआत होती है 'एवेंजर्स एंडगेम' के विलेन थैनोज के साथ। इस किरदार को पर्दे पर दिखाने के लिए मार्वल को बहुत पैसा खर्च करना पड़ा था। क्योंकि कम लोग जानते हैं कि थैनोज सिर्फ कंप्यूटर पर तैयार कर दिया एक किरदार नहीं था, बल्कि इसे परफेक्शन के साथ पर्दे पर दिखाने के लिए मेकर्स ने इसके छोटी से छोटी डिटेल पर काम किया था।

सबसे महंगा विलेन साबित हुआ थैनोज?

मार्वल स्टूडियो ने थैनोज के चेहरा का हर एक्सप्रेशन, उसके चेहरे का हर रिंकल, मांसपेशियों की हर हरकत को पहले कंप्यूटर पर रिकॉर्ड किया। थैनोज की हर हरकत को मोशन कैप्चर करने के बाद इस पर हाई एंड VFX का इस्तेमाल किया गया और एक्टर जॉश ब्रॉलिन ने फिर हर एक्ट को 2 बार किया। पहले मोशन कैप्चर सूट पहनकर और फिर इसे करने के बाद इस पर VFX वर्क के लिए परफेक्ट करने को। महीनों तक इस पर काम किया गया और उसके बाद वैसा थैनोज तैयार हुआ, जैसा हमें आज पर्दे पर दिखाई पड़ता है।

रॉकेट और थैनोज पर कितना खर्चा?

कम लोग जानते हैं कि सिर्फ थैनोज को असली और पावरफुल बनाने और दिखाने के लिए मार्वल ने 40 मिलियन डॉलर खर्च कर दिए थे। इसके बाद बारी आती है रॉकेट की। 'गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी' का यह सुपरहीरो बनाना भी आसान नहीं था। यह पूरी तरह कंप्यूटर जेनरेटेड किरदार है, लेकिन इसके हावभाव से लेकर हर हरकत और फर का मूवमेंट परफेक्ट और प्रिसाइज बनाने के लिए मार्वल को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। उसके चेहरे के ढेरों बालों को कब किस तरह अलग मूव करना है, इस पर काफी काम किया जाता था।

आयरन मैन पर खर्च हो गए इतने पैसे

रॉकेट पर 25 से 40 मिलियन डॉलर तक का सिर्फ VFX वर्क अभी तक किया जा चुका है, वो भी तब जब इसे अभी तक पर्दे पर बहुत ज्यादा नहीं दिखाया गया है। लिस्ट में सबसे आखिर में आता है हम सभी का पसंदीदा सुपरहीरो आयरन मैन। इस किरदार को निभाने में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने कितनी मेहनत की है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हर फिल्म के लिए कई अलग-अलग वर्चुअल और रियल सूट भी तैयार करने पड़ते थे। सिर्फ सूट्स पर ही मार्वल अभी तक 50 से 80 मिलियन डॉलर्स खर्च कर चुका है।