सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी
सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी
अक्सर बच्चे या बड़े चुकंदर (Beetroot) को सलाद या जूस के रूप में खाने में आनाकानी करते हैं। चुकंदर में बहुत अधिक मात्रा में आयरन, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। अगर आप भी बीटरूट के स्वास्थ्य लाभों को परिवार की डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो 'बीटरूट हलवा' (Beetroot Halwa) एक सबसे बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प है।

लखनऊ। अक्सर बच्चे या बड़े चुकंदर (Beetroot) को सलाद या जूस के रूप में खाने में आनाकानी करते हैं। चुकंदर में बहुत अधिक मात्रा में आयरन, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। अगर आप भी बीटरूट के स्वास्थ्य लाभों को परिवार की डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो ‘बीटरूट हलवा’ (Beetroot Halwa) एक सबसे बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प है। रंग में बेहद आकर्षक और स्वाद में लाजवाब यह हलवा किसी भी खास मौके या त्योहार पर आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं घर पर ही हलवाई स्टाइल में बीटरूट का हलवा बनाने की सबसे सरल रेसिपी।
पढ़ें :- घर पर आसानी से बनाएं, सेहत और स्वाद से भरपूर एवोकाडो श्रीखंडआवश्यक सामग्री:
कद्दूकस किया हुआ बीटरूट (चुकंदर) – 500 ग्राम
फुल क्रीम दूध – 2.5 कप (लगभग 500 मि.लीटर)
देसी घी – 3 से 4 चम्मच
पढ़ें :- वजन घटाने के लिए ट्रेंड में है 'स्मूदी डाइट' : जानिए कैसे तेजी से कम हो सकता है आपका मोटापा?चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)
हरी इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
बारीक कटे काजू, बादाम और पिस्ता – 2-3 चम्मच
खोया/मावा या मिल्क पाउडर – 1/4 कप (ऐच्छिक, स्वाद बढ़ाने के लिए)
बनाने की आसान विधि:
पढ़ें :- बालों में सरसों के तेल लगाने के हैं ये बेहतरीन फायदे, करता है नेचुरल कंडीशनर का कामस्टेप 1: चुकंदर को भूनें
सबसे पहले ताजे चुकंदर को छीलकर अच्छी तरह धो लें और फिर कद्दूकस (grate) कर लें। अब एक भारी तले वाली कढ़ाई में 2 चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें। घी गर्म होने पर इसमें कद्दूकस किया हुआ बीटरूट डालें और मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक भूनें। भूनने से चुकंदर का कच्चापन और उसकी गंध खत्म हो जाती है।
स्टेप 2: दूध में पकाएं
इसके बाद कढ़ाई में 2.5 कप फुल क्रीम दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें। गैस की आंच मध्यम रखें और इसे बीच-बीच में चलाते हुए पकने दें। दूध धीरे-धीरे सूखने लगेगा और चुकंदर पूरी तरह से नरम होकर दूध को सोख लेगा। इस प्रक्रिया में लगभग 15-20 मिनट का समय लगता है।
स्टेप 3: मीठा और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं
जब दूध पूरी तरह से सूख जाए, तब इसमें स्वादानुसार चीनी और खोया (यदि इस्तेमाल कर रहे हों) मिलाएं। चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा पानी छोड़ेगा, इसलिए इसे तब तक पकाएं जब तक हलवा फिर से गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें इलायची पाउडर और एक छोटा चम्मच घी डालकर 2-3 मिनट के लिए और भूनें, जिससे हलवे में अच्छी चमक आ जाए।
पढ़ें :- आमरस या मैंगो शेक? जानें गर्मियों में सेहत के लिए कौन सा ड्रिंक है बेस्टस्टेप 4: सर्व करें
एक छोटे पैन में थोड़ा सा घी गर्म करके कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को हल्का सुनहरा होने तक भूनें और हलवे में मिला दें। आपका गरमा-गरम और पौष्टिक बीटरूट का हलवा बनकर तैयार है।
इसे आप बाउल में निकालकर ऊपर से भुने हुए मेवों से सजाएं और गरमा-गरम या ठंडा परोसें। यह हलवा सेहत के साथ-साथ आपके मुंह के स्वाद को भी दोगुना कर देगा।
रिपोर्ट : दीपांजली मिश्रा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें: