'कुछ पता नहीं तो जजमेंट मत दो,' यशस्वी जायसवाल ने हर्षा भोगले को फटकारा, कमेंट सेक्शन में दिया जवाब

'कुछ पता नहीं तो जजमेंट मत दो,' यशस्वी जायसवाल ने हर्षा भोगले को फटकारा, कमेंट सेक्शन में दिया जवाब

Time Published: Monday, August 24, 2026, 14:35 [IST]

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल इन दिनों अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा मैदान पर हुए एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में असिथा फर्नांडो के साथ हुई बहस ने भारतीय बल्लेबाज को सवालों के घेरे में ला दिया है। इस घटना के बाद जहां उनके खिलाफ संभावित कार्रवाई की चर्चा चल रही है, वहीं अब मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले की टिप्पणी पर जायसवाल का जवाब भी सामने आया है।

दूसरे टेस्ट के पहले दिन जायसवाल 45 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर आउट हुए थे। इसके बाद श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने जिस अंदाज में उन्हें विदाई दी, उससे भारतीय बल्लेबाज नाराज हो गए। जायसवाल वापस मुड़े और दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस हुई। स्थिति बिगड़ती देख खिलाड़ियों को बीच में आना पड़ा।

yashasvi jaiswal

हर्षा भोगले ने जायसवाल के रवैये पर उठाया सवाल

इस घटना पर बात करते हुए हर्षा भोगले ने जायसवाल के व्यवहार को लेकर अपनी राय रखी। उनका कहना था कि टेस्ट क्रिकेट में विपक्षी खिलाड़ी कुछ कहें तो हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता। कई बार सबसे बेहतर प्रतिक्रिया यही होती है कि खिलाड़ी बिना उलझे आगे बढ़ जाए।

भोगले के मुताबिक जायसवाल को फर्नांडो की बात का जवाब देने के लिए वापस मुड़ने की जरूरत नहीं थी। उन्हें लगा कि दोनों खिलाड़ी बहस के दौरान एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे और यहीं से मामला ज्यादा गंभीर दिखाई देने लगा। उनका वीडियो क्रिकबज के इंस्टाग्राम हैंडल पर आया था।

जायसवाल ने कमेंट बॉक्स में ही दे दिया जवाब

हर्षा भोगले की यह टिप्पणी यशस्वी जायसवाल को शायद पसंद नहीं आई। भारतीय बल्लेबाज ने सीधे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई और भोगले को मामले पर फैसला देने से पहले पूरी बात जानने की सलाह दी।

जायसवाल ने कहा कि अगर यह पता ही नहीं है कि असिथा फर्नांडो ने उस समय क्या कहा था, तो इस घटना पर अपनी राय बनाना ठीक नहीं है। उनका मानना है कि मैदान पर हुई पूरी बातचीत जाने बिना सिर्फ उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर उन्हें गलत ठहराना सही नहीं होगा। अगर कोई लाइन क्रॉस करे, तो उनका बताना जरूरी है कि नया भारत ऐसे ही मुकाबला करेगा और जवाब भी देगा। यशस्वी जायसवाल के इस कमेंट पर हजारों फैंस ने अपना समर्थन दर्शाया है।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range