कौन हैं भूमि शेट्टी? महाकाली के अवतार से उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा

कौन हैं भूमि शेट्टी? महाकाली के अवतार से उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा

Who is Bhumi Shetty: प्रशांत वर्मा की महाकाली की पहली झलक सामने आ चुकी है. इसमें भूमि शेट्टी का महाकाली का दमदार अवतार देखने को मिला. जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. आइए जानते हैं कि भूमि शेट्टी कौन हैं और वह इससे पहले किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

Who is Bhumi Shetty: प्रशांत वर्मा की महाकाली की पहली झलक सामने आ चुकी है. इसमें भूमि शेट्टी का महाकाली का दमदार अवतार देखने को मिला. जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. आइए जानते हैं कि भूमि शेट्टी कौन हैं और वह इससे पहले किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

author-image

New Update

Mahakali

Photograph: (RKD Studios/Youtube)

Who is Bhumi Shetty: दिग्गज डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की साल 2024 में माइथोलॉजिकल फिल्म 'हनुमान' को लोगों ने बहुत पसंद किया था. इस फिल्म में तेजा सज्जा और अमृता अय्यर समेत कई अहम किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलने के बाद डायरेक्टर प्रशांत ने उस दौरान इसकी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की घोषणा की थी. अब प्रशांत वर्मा ने इस 'सिनेमैटिक यूनिवर्स' की नई फिल्म महाकाली (Mahakali) की पहली झलक पेश की है. जिसमें कई अहम किरदार देखने को मिले. महाकाली को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य और भूमि शेट्टी (Bhumi Shetty) के महाकाली के किरदार की हो रही है. महाकाली के अवतार में भूमि शेट्टी ने लोगों को अपना फैन बना लिया है. आइए भूमि शेट्टी के बारे में जानते हैं कि वह कौन हैं और वह किन-किन फिल्मों में काम कर चुकी है. 

महाकाली के अवतार से भूमि शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल

'महाकाली' की पहली झलक में भूमि शेट्टी ने अपने लुक से लोगों के होश उड़ा दिए हैं. प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की इस फिल्म में उनका अवतार इतना इंटेंस, प्रामाणिक और दमदार दिखाया गया है. उन्होंने पहली ही झलक में लोगों का दिल जीत लिया है. भूमि ने मां काली के रौद्र रूप को बिखरे बाल, चेहरे पर दिव्य तेज और आंखों में अदम्य साहस के साथ स्क्रीन पर बेहद जीवंतता के साथ उतारा है. इंडियन सिनेमा में एक महिला-प्रधान सुपरहीरो के तौर पर उनका यह लुक न केवल दमदार है, बल्कि पौराणिक से भी जुड़ा हुआ है. इस शक्तिशाली और दिव्य अवतार में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों के बीच एक्साइटमेंट का लेवल दुगना कर दिया है. 

कौन हैं भूमि शेट्टी

भूमि शेट्टी कन्नड़ और तेलुगु इंडस्ट्री में काम करने को लेकर जानी जाती हैं. उनका असली नाम 'भूमिका शेट्टी' है. कर्नाटक के कुंडापुरा की रहने वाली भूमि प्रशिक्षित पारंपरिक 'यक्षगान'आर्टिस्ट भी हैं. उन्होंने छोटे पर्दे पर कन्नड़ सीरियल 'किन्नारी' में 'मनी' और तेलुगु टीवी ड्रामा 'निन्ने पेल्लादथा' में 'मृदुला' के किरदार से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके अलावा वह 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 7' में नजर आई थीं. जहां वह एक स्ट्रॉन्ग कंटेंस्टेंट के तौर पर उभरी थीं, इतना ही नहीं उन्होंने शो में फाइनलिस्ट तक का सफर तय किया, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली. 

साल 2021 में किया था फिल्मों में डेब्यू

वहीं, फिल्मों में उनके करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2021 की कन्नड़ कॉमेडी फिल्म 'इक्कत' से अपना डेब्यू किया था. उन्हें 'हैदराबाद टाइम्स' ने साल 2018 की 'मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑफ स्‍मॉल स्‍क्रीन' भी चुना था. भूमि 'शरथुलु वर्धिस्तई' (2024), 'किंगडम' (2025) और 'केंददा सेरागु' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. इन दिनों वह प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स की भव्य पौराणिक फिल्म 'महाकाली' को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में एक बार फिर भूमि बड़े पर्दे पर लोगों का दिल जीतती हुई दिखाई देंगी. एक्ट्रेस के फैंस उन्हें महाकाली के अवतार में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर Alpha की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम?

महाकाली कब होगी रिलीज

प्रशांत वर्मा की भव्य माइथोलॉजिकल फिल्म 'महाकाली' अगले साल 8 जनवरी 2027 सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर को ध्यान में रखते हुए इसकी रिलीज डेट फाइनल की है. प्रोड्यूसर और डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने फिल्म की दमदार झलक के साथ ही इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा करके फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की यह पहली महिला-प्रधान सुपरहीरो फिल्म है, जिसे देखने के लिए फैंस अभी से एक्साइटेड हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: अगस्त के आखिरी हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 'बंदर' से 'माइकल' तक देखें पूरी लिस्ट

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें