नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को कहा ‘जोकर’: राम मंदिर विवाद के बीच एक्टर ने शेयर किया वीडियो; पूछा- आप किसके पक्ष में? - Haribhoomi
नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को कहा ‘जोकर’: राम मंदिर विवाद के बीच एक्टर ने शेयर किया वीडियो; पूछा- आप किसके पक्ष में?
राम मंदिर में चोरी पर दिए गए विवादित बयान के बाद अनुपम खेर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के उस पुराने वीडियो को शेयर किया, जिसमें अभिनेता ने उन्हें "क्लाउन" कहा था।
'जोकर' हैं अनुपम खेर... नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान पर तिलमिलाए एक्टर
- Published: 13 Jul 2026, 02:31 PM IST
- Last Updated: 13 Jul 2026, 02:34 PM IST
Anupam Kher Retweets Naseeruddin Shah Video: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) इन दिनों राम मंदिर में चोरी को लेकर दिए गए बयान के कारण चर्चा में हैं। इसी बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अनुपम खेर की आलोचना करते हुए उन्हें "क्लाउन" कहा था।
राम मंदिर चोरी पर दिया विवादित बयान
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अयोध्या के राम मंदिर में चोरी को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि लोग इस मामले को बहुत बड़ा मुद्दा बना रहे हैं। उनके मुताबिक, इतिहास में मुगलों द्वारा मंदिरों को तोड़ने, लूट और अत्याचार जैसी घटनाएं हुईं, जो इससे कहीं बड़ी थी। उन्होंने कहा कि अगर देश उन बड़े दुखों से उबर सकता है, तो यह मामला बहुत छोटा है।
अनुपम खेर का बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।
अनुपम खेर ने शेयर किया पुराना वीडियो
राम मंदिर बयान को लेकर मिल रही आलोचनाओं के बीच अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह से जुड़े एक पुराने वीडियो की पोस्ट को री-शेयर किया। इस पोस्ट में एक यूजर ने नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) पर सवाल उठाते हुए लिखा था, "आप किसके पक्ष में मौलाना नसीरुद्दीन जी?"
नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा था?
kin padarthon ka sevan karte hain maulana naseeruddin ji?pic.twitter.com/2E0PZPOqRA
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) July 13, 2026
पुराने इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह से पूछा गया था कि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग सरकार और उसकी नीतियों का समर्थन करते हैं, जबकि कुछ लोग विरोध करते हैं।
इस पर बात करते हुए उन्होंने अनुपम खेर का नाम लिया और कहा था कि वह अपने विचारों को लेकर काफी मुखर हैं। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि अनुपम खेर को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है और उन्हें "क्लाउन" बताया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि अनुपम खेर हमेशा सरकार के समर्थन में बोलते हैं।
अनुपम खेर ने दिया था जवाब
नसीरुद्दीन शाह के उस बयान के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि नसीरुद्दीन शाह को दूसरों की आलोचना करने की आदत है। अनुपम खेर ने कहा था कि अगर नसीरुद्दीन शाह दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली जैसे लोगों पर टिप्पणी कर सकते हैं, तो वह भी उनके साथ खड़े हैं।
अनुपम खेर का नया पोस्ट भी चर्चा में
लोकप्रिय होना अच्छा लगता है… लेकिन हर किसी का पसंदीदा बनने की कोशिश अक्सर हमें ख़ुद से दूर कर देती है।
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 12, 2026
मैंने सीखा है कि सबसे ज़रूरी है अपनी नज़रों में अच्छा इंसान बने रहना। बाक़ी दुनिया की राय तो वक़्त के साथ बदलती रहती है!
आपकी दुनिया में कितने लोग हैं जिनकी राय सचमुच मायने… pic.twitter.com/i7Suh0R553