'मुस्लिम होने पर नहीं मिल रहा घर', छलका 'महादेव एंड सन्स' फेम आसिम खान का दर्द, बोले- नाम सुनते ही मना कर देते हैं
'मुस्लिम होने पर नहीं मिल रहा घर', छलका 'महादेव एंड सन्स' फेम आसिम खान का दर्द, बोले- नाम सुनते ही मना कर देते हैं
Muslim Actor Face Discrimination: टीवी के जाने-माने एक्टर पिछले कई साल से मुंबई में रह रहे हैं. लेकिन मुस्लिम होने की वजह से उन्हें घर रेंट में लेने के लिए काफी मुश्किल झेलनी पड़ रही है.
Muslim Actor Face Discrimination: टीवी के जाने-माने एक्टर पिछले कई साल से मुंबई में रह रहे हैं. लेकिन मुस्लिम होने की वजह से उन्हें घर रेंट में लेने के लिए काफी मुश्किल झेलनी पड़ रही है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/13/aasim-khan-2026-07-13-13-44-06.jpg)
Aasim Khan Photograph: (Aasim Khan (Instagram))
Muslim Actor Face Discrimination: टीवी शो 'महादेव एंड सन्स' से पहचान बनाने वाले एक्टर आसिम खान (Aasim Khan) ने मुंबई में घर किराए पर लेने के दौरान हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. 28 साल के एक्टर का कहना है कि उन्हें कई बार सिर्फ उनके धर्म की वजह से घर देने से इनकार कर दिया जाता है. आसिम का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
हाल ही में टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में आसिम खान ने बताया कि वो पिछले कई सालों से मुंबई में रह रहे हैं और अपने करियर को लेकर लगातार स्ट्रग्ल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि काम मिलने से ज्यादा उन्हें सबसे बड़ी परेशानी उन्हें तब होती है, जब किराए पर घर लेने की बात आती है. शुरुआत में सब कुछ ठीक रहता है, लेकिन जैसे ही मकान मालिक उनका नाम सुनता है, तो उन्हें घर देने से मना कर दिया जाता है.
नाम सुनकर घर देने से किया इंकार
आसिम खान ने कहा- 'कई बार ऐसा हुआ कि पहले घर दिखाया गया, बातचीत भी अच्छी हुई, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मेरा नाम आसिम खान है, तो उन्होंने कह दिया कि घर पहले ही किसी और को दे दिया गया है या फिर साफ मना कर दिया. मुझे महसूस हुआ कि सिर्फ मुस्लिम होने की वजह से ऐसा हो रहा है.' आसिम ने आगे कहा- 'हर कोई ऐसा नहीं करता, लेकिन ज्यादातर उन्हें इस चीज का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई जैसे शहर में भी अगर इस तरह की दिक्कतें सामने आती हैं तो ये काफी चिंता की बात है.'
ये भी पढ़ें- 'भाई का लुक डेडली है', Salman Khan के काउबॉय अवतार ने मचाया तहलका, फैंस को याद आया 'वांटेड' स्टाइल
दोस्तों के नाम पर बनवाते हैं रेंट एग्रीमेंट
आसिम ने बताया- 'मैं जबसे मुंबई आया हूं, 5 अलग-अलग घरों में रहा हूं. जिसमें से सिर्फ एक लोखंडवाला घर मेरे नाम पर था. वो घर मैं छोड़ता नहीं अगर मेरे दोस्त की शादी न हुई होती तो. बस वही मेरे नाम हो पाया था. मेरे नाम पर कोई घर देना ही नहीं चाहता. मैं अपने दोस्तों की मदद से उनके नाम पर कॉन्ट्रैक्ट कराता हूं, फिर रहता हूं. ये ऐसा है जैसे मैं किसी दोस्त के घर पर कुछ दिन के लिए रह रहा हूं, अपने नहीं. '
इंडस्ट्री में धर्म को लेकर कही ये बात
वहीं, आसिम ने डस्ट्री में धर्म के नाम पर होने वाले भेदभाव पर भी बात की. उन्होंने कहा- 'इंडस्ट्री में ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ है. मैंने जिनके साथ भी काम किया है सब बहुत ही अच्छे रहे हैं. किसी ने कभी पैसों की भी गड़बड़ नहीं की है, तो धर्म की तो बात ही अलग है.' वहीं, आसिम ने ये भी कहा कि 'सिर्फ मुस्लिम होन ही नहीं, बैचलर हो, नॉन वेज खाते हो, एक्टर हो तो भी घर मिलना मुश्किल होता है. कितना ही झेले इंसान.'
कौन हैं आसिम खान?
आसिम खान की बात करे तो वो टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. वो फिलहाल 'महादेव एंड सन्स' में धीरज का रोल प्ले कतर रहे हैं. इससे पहले भी वो कई टीवी शोज और एड का हिस्सा रह चुके हैं. अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से उन्होंने कम समय में दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई है. आसिम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने शूट, फिटनेस और निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करते हैं. उनका कहना है कि वो हमेशा अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद, वारिस पठान ने किया एक्टर का बचाव