एवेंजर्स एंडगेम 'एनकोर' में क्या है नया? जानिए 'डूम्सडे' से पहले क्यों देखना है जरूरी?

एवेंजर्स एंडगेम 'एनकोर' में क्या है नया? जानिए 'डूम्सडे' से पहले क्यों देखना है जरूरी?

Aug 26, 2026 07:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Avengers Endgame Encore: मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज होने जा रही है। इस बार इसके टाइटल में एनकोर शब्द जोड़ा गया है।

Avengers Endgame Encore

मार्वल की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है, इस बार क्या होगा नया?

'एवेंजर्स डूम्सडे' मार्वल की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में पहले नंबर पर गिनी जा रही है। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले मार्वल ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। इसी साल सितंबर में MCU भारतीय सिनेमाघरों में अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' री-रिलीज करेगा। अब सवाल यह उठता है कि अगर आपने यह फिल्म ऑलरेडी देखी हुई है तो क्या आपको यह मूवी देखने जाना चाहिए? अगर आप इस फिल्म के क्रेजी फैन हैं, तब तो बेशक। लेकिन अगर आप मार्वल के इतने बड़े दीवाने नहीं है, तो भी इस फिल्म में आपको काफी कुछ नया मिलने वाला है।

एवेंजर्स एंडगेम में क्या होगा अलग?

ट्रेलर की रिलीज के साथ ही मार्वल के जबरा फैंस का इस पर रिएक्शन आना शुरू हो गया है। फिल्म के कलर ग्रेड में काफी बदलाव किए गए हैं, साथ ही पहले की तुलना में विजुअल इफैक्ट्स काफी बेहतर किए गए हैं। इतना ही नहीं, मार्वल इस बात को अच्छी तरह समझता है कि 'एवेंजर्स एंडगेम' आयरन मैन फैंस के लिए बहुत खास है। यही वजह है कि आयरन मैन वाले सीन्स में हिंदी डबिंग और डायलॉग्स में बदलाव देखने को मिलता है। 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के आखिर में डूम्सडे का पोस्टर भी हाइलाइट किया गया है।

एनकोर में साफ दिखते हैं ये बदलाव

सोशल मीडिया पर वो सीन्स वायरल होने शुरू हो गए हैं, जिनमें हमें फिल्म की ऑरिजनल रिलीज और 'एनकोर' में बदलाव साफ दिखाई पड़ते हैं। इसका एक बेहतरीन उदाहरण है 'थैनोज' का अपनी सेना को लीड करते हुए क्लाइमैक्स सीन में दिखना। नए फुटेज में बेहतर सैचुरेशन और क्लैरिटी दिखाई देती है। जिसमें थैनोस ऑरिजनल मूवी की तुलना में ज्यादा वाइब्रेंट और कम धुंधला दिख रहा है। कुछ मार्वल फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि साल 2019 में जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसे इसके कलर्स और फेड होते विजन के लिए काफी ट्रोल किया गया था। अब इस 'एनकोर' पार्ट के जरिए फैंस ने ये शिकायतें दूर की हैं।

ट्रेलर देखकर क्या गेस कर रहे फैंस?

मार्वल के जिन फैंस ने एवेंजर्स एंडगेम एनकोर का ट्रेलर देखा है, वो यह भी दावा कर रहे हैं कि शायद इस फिल्म के जरिए मेकर्स डूम्सडे के साथ एक बार फिर से कनेक्शन बिल्ड करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन क्या फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन्स में हमें कुछ नया देखने को मिलेगा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए इस फिल्म की रिलीज तक थोड़ा इंतजार करना होगा। तब तक इतना साफ है कि मार्वल की इस फिल्म का 'एवेंजर्स - डूम्सडे' के साथ काफी डीप कनेक्शन निकलने वाला है।