दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार: उधना-मालदा टाउन और गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल पुराने समय पर चलेगी, बंगाल-गुजरात जाने वालों को सुविधा - Bhagalpur News

दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार:उधना-मालदा टाउन और गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल पुराने समय पर चलेगी, बंगाल-गुजरात जाने वालों को सुविधा

भागलपुर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। इनमें उधना-मालदा टाउन और गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जो 13-13 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।

रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव के अनुसार ही जारी रहेगा। इस विस्तार से बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन हर सोमवार को चलेगी।

भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन हर सोमवार को चलेगी।

कुल 13 फेले लगाएगी स्पेशल ट्रेन

09033 उधना–मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन 3 सितंबर से 26 नवंबर के बीच कुल 13 फेरे लगाएगी।

इसी प्रकार, 09034 मालदा टाउन-उधना स्पेशल ट्रेन हर रविवार को चलेगी। इसका परिचालन 6 सितंबर से 29 नवंबर तक जारी रहेगा, जिसके तहत यह भी 13 फेरे पूरे करेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी बढ़ाया गया है। यह ट्रेन हर शुक्रवार को 4 सितंबर से 27 नवंबर तक चलेगी और इस अवधि में 13 फेरे लगाएगी।

वापसी में, 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन हर सोमवार को चलेगी। यह 7 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी और इसके भी कुल 13 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

त्योहारी भीड़ में यात्रियों को मिलेगी राहत त्योहारी सीजन के दौरान विभिन्न राज्यों के बीच यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को कम करने और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है।

इन दोनों ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाए जाने से भागलपुर सहित बिहार के यात्रियों को गुजरात और पश्चिम बंगाल की ओर आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

.

खबरें और भी हैं...

  • नेपाल की बाढ़ से गंडक नदी में अचानक पानी बढ़ा: बैराज के 36 गेट खोले गए, मोतिहारी-गोपालगंज समेत बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट

    बैराज के 36 गेट खोले गए, मोतिहारी-गोपालगंज समेत बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar1:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नेपाल में तबाही-बिहार में हाईअलर्ट, चिराग ने राजू तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष से हटाया, स्कूल से 3 छात्र लापता

    नेपाल में तबाही-बिहार में हाईअलर्ट, चिराग ने राजू तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष से हटाया, स्कूल से 3 छात्र लापता|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar2:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर