दाऊद इब्राहिब को यह एक्ट्रेस हर साल बांधती थी राखी? पत्नी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से जोड़ने पर भड़क गए थे आदित्य पंचोली

दाऊद इब्राहिब को यह एक्ट्रेस हर साल बांधती थी राखी? पत्नी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से जोड़ने पर भड़क गए थे आदित्य पंचोली

Zarina Wahab-Dawood Ibrahim rakhi Truth: रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2000 के दशक में मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता था कि मुंबई में आदित्य पंचोली की 'दादागिरी' इसलिए चलती है क्योंकि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती हैं.

Zarina Wahab-Dawood Ibrahim rakhi Truth: रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2000 के दशक में मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता था कि मुंबई में आदित्य पंचोली की 'दादागिरी' इसलिए चलती है क्योंकि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती हैं.

author-image

New Update

Dawood Ibrahim

Photograph: (AI Edited Image)

 Zarina Wahab-Dawood Ibrahim rakhi Truth: आज यानी 28 अगस्त को देशभर में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक रक्षा बंधन का त्योहार मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर सेलेब्स रक्षा बंधन से जुड़ी फोटो को जमकर शेयर कर रहे हैं. शोबिज की दुनिया को लेकर ज्यादातर लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है कि सेलेब्स रक्षा बंधन का त्योहार कैसे मनाते हैं. इसके साथ ही कई सालों से यह भी कहा जाता रहा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हर साल बांधती थीं. आज जब पूरे देश में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है तो एक बार फिर उस एक्ट्रेस का नाम दाऊद इब्राहिम से जोड़ा जाने लगा. आइए जानते हैं कि वो एक्ट्रेस कौन है, जिसके साथ दाऊद का नाम जोड़ा गया और इस पर उनके पति आदित्य पंचोली ने क्या सफाई दी थी.

दाऊद इब्राहिब को यह एक्ट्रेस हर साल बांधती थी राखी? 

दरअसल, यहां पर जिस एक्ट्रेस का जिक्र किया जा रहा है वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर आदित्य पंचोली की पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब हैं. जिनका लेकर कथित तौर पर दावा किया जाता था कि वह हर साल रक्षा बंधन के मौके पर दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2000 के दशक में मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता था कि मुंबई में आदित्य पंचोली की 'दादागिरी' इसलिए चलती है क्योंकि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती हैं. इस दावे पर आदित्य पंचोली ने कड़ी नाराजगी जताई थी.

 उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी 17 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है, आज एक उस पर एक भी उंगली नहीं उठी. वह मुस्लिम औरत है. उन्होंने पूछा कि क्या एक मुसलमान राखी बांधता है. उन्होंने दाउद इब्राहिब से अपनी पत्नी का नाम जोड़े जाने पर एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरी बीवी 17 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है. एक भी उंगली आज तक उस पर नहीं उठी. वह एक मुस्लिम औरत है. मैं बोलता हूं, वो पाक है, देवी है.'

पत्नी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से जोड़ने भड़क गए थे आदित्य पंचोली

उन्होंने भड़कते हुए आगे कहा था कि वह इसलिए दादागिरी करते हैं क्योंकि उनकी पत्नी जरीना वहाब है और दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती है. उन्होंने कहा था,  'उसके बारे में लिखा गया कि वो इसलिए दादागिरी करता है क्योंकि आदित्य पंचोली की बीवी जरीना वहाब, दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती है. अरे बेवकूफों, लिखने से पहले सोचो, क्या एक मुसलमान, मुसलमान को राखी बांधता है?' उस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर भी जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि आरोप कोई भी किसी पर भी लगा सकता है. लेकिन आरोप लगने से कोई इंसान वैसा नहीं बन जाता. उन्होंने माना कि उनसे गलतियां हुईं और हर इंसान से गलतियां होती हैं. लेकिन गलतियां और अपराध के आरोप एक ही चीज नहीं हैं और किसी व्यक्ति की इमेज को अफवाहों के आधार पर अंडरवर्ल्ड से जोड़ देना अलग बात है. 

आदित्य पंचोली और जरीना वहाब की कैसे हुई मुलाकात

आदित्य पंचोली और जरीना वहाब की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और अनोखी स्टोरी में से एक है. जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहली बार मुलाकात साल 1986 में फिल्म ‘कलंक का टीका’ के सेट पर हुई थी. जरीना वहाब ने एक बार बताया था कि आदित्य उनसे उम्र में लगभग 5 साल छोटे थे और पहली मुलाकात में ही उन्हें बेहद हैंडसम लगे थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की एक दूसरे दोस्ती हुई, इसके बाद दोनों करीब आ गए. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. बताया जाता है कि पहली मुलाकात के करीब 15-20 दिन बाद दोनों ने साल 1986 में ही शादी कर ली थी. बता दें कि उस दौरान उनकी शादी को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा देखने को मिले थे क्योंकि जरीना मुस्लिम थीं और आदित्य पंचोली हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते थे. 

ये भी पढ़ें: Toxic का नेगेटिव रिव्यू करने पर इस यूट्यूबर को मिला लीगल नोटिस, नहीं हटाया वीडियो तो होगा एक्शन?

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें