गुरुग्राम में कोल्ड कॉफी में निकले प्लास्टिक के टुकडे़: ऑनलाइन ऑर्डर की थी, फिटनेस एक्सपर्ट ने जारी की वीडियो, बोले- कोर्ट जाऊंगा - gurugram News

गुरुग्राम में कोल्ड कॉफी में निकले प्लास्टिक के टुकडे़:ऑनलाइन ऑर्डर की थी, फिटनेस एक्सपर्ट ने जारी की वीडियो, बोले- कोर्ट जाऊंगा

गुरुग्राम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम में ऑनलाइन आर्डर की गई कोल्ड कॉफी में निकले प्लास्टिक के टुकडे़। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में ऑनलाइन आर्डर की गई कोल्ड कॉफी में निकले प्लास्टिक के टुकडे़।

गुरुग्राम में ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़े एक चौंकाने वाले मामले में, मनोहर नगर निवासी कंटेंट क्रिएटर सूरज ओली ने दावा किया है कि शनिवार को उनके द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई कोल्ड कॉफी में बर्फ की जगह प्लास्टिक के टूकडे़ मिले हैं। उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

सूरज ओली सेक्टर-39 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और फिटनेस से संबंधित वीडियो बनाते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्होंने एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के माध्यम से 167 रुपए की कोल्ड कॉफी मंगाई थी। कॉफी मिलने पर उसमें बर्फ की जगह प्लास्टिक के कुछ टुकड़े या कण दिखाई दिए।

बिल की कॉपी

बिल की कॉपी

जानकारी देते सूरज ओली

जानकारी देते सूरज ओली

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए

सूरज ने अपने वीडियो में कॉफी और उसमें मिले संदिग्ध प्लास्टिक को दिखाते हुए सवाल उठाया कि आखिर कॉफी में बर्फ की जगह प्लास्टिक कैसे पहुंचा। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला है।

इस घटना के बाद ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाओं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूरज ने बताया कि वह इस मामले को लेकर अब उपभोक्ता कोर्ट का रुख करेंगे। वहीं, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी फूड डिलीवरी कंपनियों की जिम्मेदारी और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है।

.

खबरें और भी हैं...

  • सोहना में कम हुए 57 हजार मतदाता: 81 हजार को नोटिस जारी, 70,949 ने दस्तावेज जमा किए; 3 अक्टूबर को अंतिम सूची

    81 हजार को नोटिस जारी, 70,949 ने दस्तावेज जमा किए; 3 अक्टूबर को अंतिम सूची|सोहना,Sohna - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम के गांव में 2 तेंदुओं का आतंक: दो बछियों, एक बछड़े का शिकार; अरावली की तलहटी से निकलकर आ रहे, ग्रामीण कर रहे पहरेदारी

    दो बछियों, एक बछड़े का शिकार; अरावली की तलहटी से निकलकर आ रहे, ग्रामीण कर रहे पहरेदारी|सोहना,Sohna - Dainik Bhaskar0:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में CNG के दाम बढ़े, ₹3.89 प्रति किलो महंगी: अब 92.01 रुपए पहुंचा रेट, ऑटो और टैक्सी से सफर का बढ़ेगा खर्च

    अब 92.01 रुपए पहुंचा रेट, ऑटो और टैक्सी से सफर का बढ़ेगा खर्च|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • क्रिकेट अकादमी में पिच रोलर के नीचे दबा मासूम, मौत: गुरुग्राम में बच्चों ने गलती से किया चालू; मौके पर तोड़ा दम

    गुरुग्राम में बच्चों ने गलती से किया चालू; मौके पर तोड़ा दम|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर