'मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो', काजल राघवानी पर बुरी तरह बिफरे निरहुआ, जानिए किस बात पर हुआ बवाल
'मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो', काजल राघवानी पर बुरी तरह बिफरे निरहुआ, जानिए किस बात पर हुआ बवाल
Nirahua-Kajal Raghwani Big Fight: भोजपुरी बवाल शो में निरहुआ और काजल राघवानी के बीच बड़ा विवाद हो गया है. इस बीच निरहुआ ने काजल को अमानवीय तक कह दिया. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके साथ काम करने के लायक नहीं हैं. आइए पूरा मामला समझते हैं.
Nirahua-Kajal Raghwani Big Fight: भोजपुरी बवाल शो में निरहुआ और काजल राघवानी के बीच बड़ा विवाद हो गया है. इस बीच निरहुआ ने काजल को अमानवीय तक कह दिया. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके साथ काम करने के लायक नहीं हैं. आइए पूरा मामला समझते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/29/kajal-raghwani-and-nirahua-1-2026-08-29-18-52-37.png)
Photograph: (@HotstarReality/Instagram)
Nirahua-Kajal Raghwani Big Fight: इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी रियलिटी शो भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) छाया हुआ है. शो में पवन सिंह, काजल राघवानी, निरहुआ, आम्रपाली दुबे से लेकर तेज प्रताप यादव समेत कई भोजपुरी सेलेब्स नजर आ रहे हैं. शो में हर रोज-रोज नए बवाल देखने को मिल रहे हैं. पिछले दिनों निरहुआ और तेज प्रताप यादव के बीच बवाल देखने को मिला. अब भोजुपरी के नए एपिसोड में काजल राघवानी और निरहुआ के बीच बड़ा विवाद हो गया. हाल ही में काजल ने निरहुआ और आम्रपाली पर आरोप लगया था कि उन्होंने उन्हें फिल्म के एक गाने से हटाया था. हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस दावे को झूठा करार दिया था. अब ताजे मामले में निरहुआ और काजल एक फिर आपस में भिड़ गए. इस दौरान निरहुआ ने काजल से कहा कि आप मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो. आइए पूरा मामला जानते हैं.
काजल और निरहुआ के बीच हुआ बवाल
भोजपुरी बवाल शो के दौरान डाइनिंग टेबल पर बातचीत में काजल राघवानी निरहुआ से कहती हैं कि वह वहीं चीजें बर्दाश्त करती हैं, जो बर्दाश्त करने लायक हो. प्रोमो की शुरुआत में काजल कहती हैं, 'मैं आज भी नहीं पचा पाऊंगी.' इस पर निरहुआ भड़के हुए कहते हैं , आप नहीं पचा पाओगी क्योंकि आप इनह्युमन हो चुकी हो. इसके आगे आपक ये बर्दाश्त ही नहीं हो रहा और ये समझ...इसी पर काजल उन्हें रोक देती हैं और कहती हैं, 'मैं दरअसल वही चीजें दिनेश जी बर्दाश्त करती हूं, जो बर्दाश्त करने लायक हैं.' इसके बाद निरहुआ काजल पर पूरी तरह बिफर पड़ते है और कहते हैं, 'ये नहीं लायक है?' काजल बोलीं, 'बिल्कुल भी नहीं. मैं मान ही नहीं सकती. आप रोएंगे मैं नहीं मान सकती.'
'मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो'
इसी प्रोमो में निरहुआ लड़ाई वाला मुद्दा याद दिलाते हैं और कहते हैं, 'अगर मैं किसी को पिता की तरह सम्मान करता हूं और उस व्यक्ति को मुझ पर डाउट हो जाए, और मैं उसको सफाई दे रहा हूं कि सर ऐसा मत सोचिए. मैं आपके बारे में ऐसा सोच ही नहीं सकता और ये बोलते हुए मैं रो रहा हूं, और आप उसका मजाक उड़ा रही हैं. तो मैं ये बोल रहा हूं कि आप मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो.'
जानिए किस बात पर हुआ बवाल
दरअसल, काजल और निरहुआ के बीच इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब काजल ने निरहुआ से कहा कि उन्होंने कहा था कि मैं तुम्हें तुम्हारी औकात याद दिला दूंगा. काजल बोलीं, 'आप मुझे मेरी औकात दिखाएंगे निरहुआ जी. आपने शो में ऐसा कहा है. अरे मैं जब इंडस्ट्री में आई थी तो आपके साथ काम करने के लिए मर रही थी. इस पर निरहुआ भड़क गए और काजल से कहा कि उन्होंने ऐसा कब और कहां कहा, दिखाएं. वह नौटंकी क्यों कर रही हैं?
All caught up on the bawaal?#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstarpic.twitter.com/LPIOF2aKr3
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 28, 2026
ये भी पढ़ें: श्रेया कालरा को Kiss करने पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर पर लगा था जबरन किस करने का आरोप
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें