दीप्ति शर्मा अब से कुछ देर बाद रचेंगी इतिहास, मैदान पर कदम रखते ही बना डालेंगी ये बड़ा रिकॉर्ड
दीप्ति शर्मा अब से कुछ देर बाद रचेंगी इतिहास, मैदान पर कदम रखते ही बना डालेंगी ये बड़ा रिकॉर्ड
Deepti Sharma : भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास आज महिला एशिया कप 2026 में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वो कौन सा कीर्तिमान बनाएंगी. आइए इस बारे में जानते हैं.
Deepti Sharma : भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास आज महिला एशिया कप 2026 में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वो कौन सा कीर्तिमान बनाएंगी. आइए इस बारे में जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/12/29/deepti-sharma-2025-12-29-22-21-12.jpg)
Deepti Sharma
Deepti Sharma : भारत की स्टार महिला ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास आज इतिहास रचने का मौका होगा. अब से कुछ देर बाद दीप्ति भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए कुछ ऐसा कर देंगी, जिससे उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. वो ऐसा सिर्फ मैदान पर कदम रखने के साथ ही कर देंगी. अब आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि, दीप्ति शर्मा कौन सा रिकॉर्ड बनाएंगी. उनके नाम आज कौन सा कीर्तिमान मैदान पर कदम रखते ही दर्ज हो जाएगा. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
दीप्ति शर्मा के पास आज नया रिकॉर्ड बनाने का मौका
दरअसल, इन दिनों यूएई की मेजबानी में महिला एशिया कप 2026 का आयोजन हो रहा है. इस टूर्नामेंट में इंडियन क्रिकेट टीम भी हिस्सा ले रही है. आज भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 का अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है. ऐसे में ग्रुप ए से भारतीय महिला क्रिकेट टीम और थाइलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले खेला जाने वाला है.
भारत और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप 2026 का आज तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 7:30 पर होगा. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच आज होने वाले मुकाबले में अगर दीप्ति शर्मा उतरती हैं तो वो नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेंगी.
The wait is over. The campaign begins tonight. 🤩⚡
Harmanpreet Kaur and the Women in Blue begin their quest to bring the Asian crown home!
Watch India vs Thailand tonight, 7:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork#SonyLIV… pic.twitter.com/hr2CuxQtmX
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 30, 2026
दीप्ति शर्मा आज रचेंगी भारत के लिए इतिहास
आपको बता दें कि, भारत की स्टार ऑफ स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम के लिए अब तक कुल 149 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. आज उनके पास अपना 150वां इंटरनेशनल टी20 मैच खेलने का मौका होगा. आज अगर वो इस मैच की प्लेइंग-11 में शामिल होती है, तो मैदान पर कदम रखते ही वो अपना 150 वां टी20 मुकाबला भारत के लिए खेल लेंगी. ऐसा करने वाली वो भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी बन जाएंगी.
- 1270 runs.
- 168 wickets.Deepti Sharma will be playing her 150th T20I match today - one of the Icons of Indian Women's Cricket 🇮🇳 pic.twitter.com/3bnoJ9A4Uk
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 30, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ऐसा अब तक सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाई हैं. उनका नाम हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना हैं. हरमनप्रीत ने अब तक इंडिया के लिए 202 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वहीं मंधाना ने 171 टी20 मैच खेले हैं. दीप्ति ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया है. चौथे नंबर पर जेमिमा रोड्रिग्स हैं, जिन्होंने 131 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
दीप्ति शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन
दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए साल 2016 में भारत के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक इंडियन विमेंस टीम के लिए 149 मैचों की 96 पारियों में 2 अर्धशतकों की मदद से कुल 1270 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 22.7 का और स्ट्राइक रेट 107.3 का रहा है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 115 चौके और कुल 8 छक्के भी लगाए हैं.
दीप्ति शर्मा इतने ही मुकाबलों में अब तक टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 168 विकेट चटका चुकी है. उनका बेस्ट प्रदर्शन 10 रन देकर 5 विकेट रहा है. उन्होंने अपने करियर के दौरान 5 बार फाइव विकेट हॉल टी20 मैच में लिया है, जबकि सिर्फ 1 बार उन्हें 4 विकेट हॉल मिला है. टी20 क्रिकेट में उनका इकनोमी 6.35 का है.
ये भी पढ़ें :श्रीलंका को बड़ा झटका! आईसीसी ने क्यों छिनी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानिए क्या है नियम?