'दुध‍िया बदन' कहने के बाद तमन्ना भाटिया को अन्नू कपूर ने दिया 'सदा सुहागन' रहने का आशीर्वाद! भड़के लोग

'दुध‍िया बदन' कहने के बाद तमन्ना भाटिया को अन्नू कपूर ने दिया 'सदा सुहागन' रहने का आशीर्वाद! भड़के लोग

Annu Kapoor on Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया को लेकर अन्नू कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. जी हां, एक्टर ने हाल ही में एक्ट्रेस को सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद दिया है.

Annu Kapoor on Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया को लेकर अन्नू कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. जी हां, एक्टर ने हाल ही में एक्ट्रेस को सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद दिया है.

author-image

New Update

Annu Kapoor on Tamannaah Bhatia

Annu Kapoor -Tamannaah Bhatia

Annu Kapoor on Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर एक बार फिर अपने पुराने बयान को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के लिए ‘दूधिया बदन’ शब्द का इस्तेमाल किया था. अन्नू कपूर के इस बयान पर उस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ था और कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी. ऐसे में अब एक बार फिर उन्होंने अपने उसी बयान का बचाव करते हुए अपनी बात रखी है.

अन्नू कपूर ने एक बातचीत के दौरान कहा कि भारतीयों को आजादी तो मिल गई, लेकिन मानसिक गुलामी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को लेकर समाज के नजरिए पर सवाल उठाया और कहा कि अंग्रेजी में किसी बात को स्वीकार कर लिया जाता है, जबकि वही बात हिंदी में कही जाए तो लोगों को आपत्ति होने लगती है.

‘मानसिक रूप से आज भी भारतीय गुलाम हैं’

अन्नू कपूर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत ने लंबे समय तक गुलामी झेली है. उनके मुताबिक, 15 अगस्त 1947 को देश को राजनीतिक आजादी मिली, लेकिन मानसिक तौर पर आज भी लोग पूरी तरह आजाद नहीं हुए हैं. एक्टर ने कहा कि अगर किसी महिला के लिए हिंदी में ‘दूधिया बदन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाए तो लोग उसे आपत्तिजनक मान लेते हैं, लेकिन उसी बात को अंग्रेजी में ‘मिल्की बॉडी’ कहा जाए तो लोगों की प्रतिक्रिया अलग होती है. अन्नू कपूर के मुताबिक, यही मानसिकता इस बात को दिखाती है कि भारतीयों के मन से गुलामी की मानसिकता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

Annu Kapoor Drops Another Bombshell on #TamannaahBhatia 🗿🔥

Annu Kapoor’s savage reply left the host stunned 😂

Host: Is Tamannaah alive?”
Annu Kapoor: Yes? Sada Suhagan rahe woh. 😭

Host: But she’s unmarried!
Annu Kapoor: I called her ‘Doodhiya badan’ and everyone had a… pic.twitter.com/LrbK38TSlM

— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) August 30, 2026

‘भगवान उनको सदा सौभाग्यवती रखें’

इसी बातचीत के दौरान अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि अगर उनकी कही बात किसी को बुरी लगी थी तो वो इसके लिए पहले ही माफी मांग चुके हैं. उन्होंने तमन्ना के बारे में बात करते हुए कहा कि वो स्वस्थ और खुश रहें और भगवान उन्हें हमेशा सौभाग्यवती रखें.हालांकि, होस्ट ने उन्हें याद दिलाया कि तमन्ना भाटिया अभी शादीशुदा नहीं हैं. इसके बाद अन्नू कपूर ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि ‘सदा सुहागन’ की जगह इसे ‘सदा सौभाग्यवती भव’ कहा जा सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि वो एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं और आशीर्वाद देने के भाव से ये बात कह रहे थे.

सोशल मीडिया पर फिर शुरू हुई बहस

अन्नू कपूर का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने इसे लेकर मजाक भी किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए अन्नू कपूर को लेकर लिखा कि उनका ये बयान बेहद खराब और घटिया है. वहीं, एक अन्य यूजर ने उनकी तुलना हॉलीवुड एक्टर विलेम डेफो से करते हुए उन्हें ‘अभिमानी लेकिन टैलेंटेड’ बताया. एक अन्य यूजर ने लिखा कि आखिर अन्नू कपूर को ऐसे विवादित शब्दों का इस्तेमाल करने की जरूरत ही क्यों पड़ती है. वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब भी वो तमन्ना भाटिया को देखते हैं तो अन्नू कपूर का पुराना डायलॉग उनके दिमाग में गूंजने लगता है.

ये भी पढ़ें: 'मेरी हत्या करवा देंगे....', भोजपुरी बवाल में तेजप्रताप यादव ने किए चौंकाने वाले दावे, बोले- 'मुझे हनीट्रैप में फंसाया'

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें