इमरान हाशमी की फिल्म से होगी 'मैसा' की टक्कर, जानिए किस बारे में है रश्मिका मंदाना की नई फिल्म
इमरान हाशमी की फिल्म से होगी 'मैसा' की टक्कर, जानिए किस बारे में है रश्मिका मंदाना की नई फिल्म
Sep 01, 2026 04:53 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Mysaa: रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड मूवी का पोस्टर फाइनली रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म में रश्मिका काफी वॉयलेंट अवतार में नजर आने वाली हैं।

रश्मिका मंदाना की इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म से होगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैसा' अनाउंस कर दी गई है। रश्मिका मंदाना ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी इस फिल्म के बारे में बताया है। रश्मिका मंदाना ने जो पोस्टर डाला है उसमें एक्ट्रेस वॉर जोन में मिट्टी और खून में सनी नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में भाला थामा हुआ है और वह खुले बालों में पारंपरिक भारतीय आउटफिट में काफी धाकड़ लग रही हैं। फिल्म का पोस्टर इंस्टा पर पोस्ट करते हुए रश्मिका मंदाना ने लिखा- मैसा। गुस्सा! दर्द! दिल का टूटना! तकलीफ! धैर्य! हौसला! वह शक्ति और तूफान, जिसके आने का आपको आभास नहीं है।
इमरान हाशमी की फिल्म से होगा क्लैश!
रश्मिका मंदाना ने फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह मूवी थिएटर्स में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। मूवी की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' के साथ होगी। इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख स्टारर इस एक्शन फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं। इमरान हाशमी की मास-अपील के चलते 'मैसा' को इस फिल्म से कड़ी टक्कर मिल सकती है। बता दें कि गनमास्टर जी9 की रिलीज डेट भी इसी के आसपास रखी गई है।
क्या होगी फिल्म मैसा की कहानी?
जहां तक फिल्म की कहानी की बात है तो यह एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों और जंगलों वाले बैकड्रॉप पर आधारित है। रश्मिका इस फिल्म में एक निडर गोंड आदिवासी महिला का रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म में ऑडियंस को भरपूर एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। रश्मिका ने इस फिल्म के लिए भारत का पहला पानी के अंदर लड़ाई का सीक्वेंस भी शूट किया है। इसी फिल्म के एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें हिप इंजरी भी हुई थी, जिससे उबरने के बाद वे काम पर लौटी हैं।
फिल्म की कास्ट और डायरेक्शन
इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 के अलावा रश्मिका मंदाना को बॉक्स ऑफिस पर यह 'प्रेम मोल लिया' से भी मुकाबला करना होगा। जहां तक मैसा की बात है तो इस फिल्म का डायरेक्शन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं और इसका प्रोडक्शन 'अनफॉर्मूला फिल्म्स' के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में रश्मिका के साथ ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश जैसे एक्टर्स अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर को काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन अब ऑडियंस को इसके टीजर और ट्रेलर का इंतजार रहेगा।