भारतीय वाहन कंपनियों की बिक्री अगस्त में मजबूत रही, कमर्शियल वाहनों ने भी ग्रोथ को दिया सहारा
भारतीय वाहन कंपनियों की बिक्री अगस्त में मजबूत रही, कमर्शियल वाहनों ने भी ग्रोथ को दिया सहारा
भारतीय वाहन कंपनियों की बिक्री अगस्त में मजबूत रही, कमर्शियल वाहनों ने भी ग्रोथ को दिया सहारा
भारतीय वाहन कंपनियों की बिक्री अगस्त में मजबूत रही, कमर्शियल वाहनों ने भी ग्रोथ को दिया सहारा
IANS
01 Sep 2026
16:45 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/thumbnails/202609013925884-982428.jpg)
(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। देश की बड़े ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने मंगलवार को अगस्त 2026 की बिक्री के आंकड़े पेश किए। इस दौरान यात्री के साथ कमर्शियल वाहनों की बिक्री भी मजबूत रही है।
हुंडई मोटर इंडिया ने कहा कि उसने अगस्त में 65,796 यूनिट्स की बिक्री की है और इसमें सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
इसमें घरेलू बिक्री का आंकड़ा 54,396 यूनिट्स रहा है, जो कि पिछले के मुकाबले 23.6 प्रतिशत की मजबूत बिक्री को दिखाता है। इस दौरान निर्यात करीब 11,400 यूनिट्स का रहा है।
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा, हम वित्त वर्ष 2027 में भी मजबूत ग्रोथ बनाए हुए हैं। अप्रैल-अगस्त की अवधि में घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि अगस्त में पश्चिम एशिया के संघर्ष और व्यापक भू-राजनीतिक माहौल से जुड़ी लॉजिस्टिक्स संबंधी दिक्कतों का असर निर्यात पर पड़ा, लेकिन उम्मीद जताई कि जैसे-जैसे भू-राजनीतिक हालात बेहतर होंगे, आने वाले महीनों में निर्यात में सुधार होगा।
टाटा मोटर्स ने अगस्त में कुल (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) 44,411 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 49 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने बताया कि घरेलू एमएचएंडआईसीवी (मीडियम, हेवी और इंटरमीडिएट कमर्शियल गाड़ियां) की बिक्री 17,531 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से 31 प्रतिशत ज्यादा है, जबकि एमएचएंडआईसीवी की कुल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बिक्री 18,920 यूनिट्स रही, जो 29 प्रतिशत ज्यादा है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने घोषणा की कि ट्रकों और बसों के कारोबार (3.5 टन से ज्यादा वजन वाली कमर्शियल गाड़ियां) में निर्यात समेत उसकी कुल बिक्री 2,495 गाड़ियां रही, जो पिछले साल के मुकाबले 47 प्रतिशत ज्यादा है।
एसएमएल महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और महिंद्रा के ट्रकों, बसों और सीई कारोबार के प्रेसिडेंट विनोद सहाय ने कहा कि इस सेगमेंट को इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा खर्च, माल ढुलाई की बढ़ती मांग और पुरानी गाड़ियों को बदलने की मांग से लगातार मदद मिल रही है।
–आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें