समंदर किनारे प्रेमी संग घूम रही महिला पर गिरी आसमानी बिजली, कैमरे में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर

CCTV में कैद हुआ समंदर किनारे मौत का खौफनाक मंजरImage Credit source: X/@MarioNawfal
सोचिए, आप समंदर किनारे अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता रहे हों और अगले ही सेकंड आसमान से मौत बनकर बिजली गिर पड़े. ब्राजील के पल्होका बीच से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. प्रकृति का यह खौफनाक रूप कैमरे में कैद हो गया, जिसने नेटिजन्स को सकते में डाल दिया है.
समंदर किनारे घूम रहे थे कपल पर अचानक टूटा कुदरत का कहर
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ब्राजील के मशहूर प्रिया दा पिनहेरा (Praia da Pinheira) बीच पर 39 साल की एंडिनारा गोंसाल्वेस अरेजे (Endinara Gonçalves Areze) अपने बॉयफ्रेंड के साथ आम दिनों की तरह टहल रही थीं. चारों तरफ सब कुछ सामान्य था, लेकिन वे इस बात से बिल्कुल अनजान थीं कि कुछ ही पलों में उनकी जिंदगी हमेशा के लिए थमने वाली है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि दोनों समंदर किनारे चल रहे हैं और अचानक रुकते हैं. तभी आसमान से बिजली की एक तेज चमक सीधे एंडिनारा पर गिरती है और वह वहीं ढेर हो जाती हैं.
रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
शख्स इस भयानक हादसे के बाद पूरी तरह सन्न रह गया. चूंकि बिजली सीधे एंडिनारा पर गिरी थी, इसलिए उसे कोई चोट नहीं आई, लेकिन उसकी आंखों के सामने जो हुआ वह डरावना था. शख्स ने तुरंत एंडिनारा को उठाने की कोशिश की और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा. आसपास के लोगों की सूचना पर तुरंत इमरजेंसी सर्विसेस की टीम मौके पर पहुंची.
अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान
दमकलकर्मियों और मेडिकल टीम ने रेत पर ही महिला को CPR देना शुरू कर दिया. इसके बाद उसे प्राया डो सोन्हो इमरजेंसी यूनिट ले जाया गया, जहां रास्ते में डिफिब्रिलेटर से तीन बार बिजली के झटके देकर उसकी धड़कनों को वापस लाने की कोशिश की गई. कुछ समय के लिए महिला को होश भी आ गया, लेकिन कुदरत के इस कहर के आगे आखिरकार वो हार गई और उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.
यहां देखिए वायरल वीडियो
🇧🇷 Holy crap, I’m never going out in a lightning storm again after seeing this
Edinara Gonçalves Areze was with her friends on Pinheira Beach in Brazil when she was struck
She suffered a cardiac arrest, received CPR and medical care, but died the next day at Hospital Regional
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 31, 2026

अभिषेक राय
अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.
Read More