सड़कों पर भाईगिरी करती हैं ये कारें? जानिए सबसे बदनाम गाड़ियों के नाम
सड़कों पर भाईगिरी करती हैं ये कारें? जानिए सबसे बदनाम गाड़ियों के नाम
कुछ कारें अपनी तेज रफ्तार, भारी-भरकम लुक और दबंग रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं. जानिए ऐसी ही कुछ गाड़ियों के बारे में जो अपने दमदार लूक और पर्फोरमेंस के लिए है लोकप्रिय.
Written By : मनस्वी चौहान | Updated at : 01 Sep 2026 02:03 PM (IST)

दबंग कारें
Source : pexels
सड़क पर कुछ गाड़ियां ऐसी होती हैं, जो सिर्फ एक वाहन नहीं बल्कि अपनी अलग पहचान और दबदबे के लिए जानी जाती हैं. इनका डिजाइन, बड़ा आकार, दमदार इंजन और आक्रामक रोड प्रेजेंस इन्हें बाकी कारों से अलग बनाता है. यही वजह है कि कई कारों को आम बोलचाल में “भाईगिरी वाली गाड़ी” या “दबंग कार” तक कहा जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ शानदार गाड़ियों के बारे में.
महिंद्रा स्कॉर्पियो को देसी पहचान से जोड़ा जाता हौ
महिंद्रा स्कॉर्पियो लंबे समय से भारतीय सड़कों पर अपनी दबंग छवि के लिए मशहूर रही है. नई Scorpio-N में भी आधुनिक डिजाइन और बेहतर फीचर्स के साथ वही मजबूत SUV वाली पहचान बरकरार है. ऊंचा बोनट, बड़ी बॉडी और सड़क पर दमदार मौजूदगी इसे आसानी से पहचानने लायक बनाती है. कई शहरों और कस्बों में इसे “भाई वाली गाड़ी” के तौर पर भी देखा जाता है.
स्टेटस दिखाती है Toyota Fortuner
Toyota Fortuner का नाम भी भारत की दबंग SUV की सूची में अक्सर लिया जाता है. इसका बड़ा आकार, ऊंची ड्राइविंग पोजिशन और प्रीमियम लेकिन मजबूत डिजाइन इसे बेहद खास बनाता है. Fortuner को लंबे समय से स्टेटस और पावर से जोड़कर देखा जाता है. सड़क पर इसका साइज और मौजूदगी दूसरी कारों के बीच अलग ही प्रभाव पैदा करती है.
युवाओं के बीच लोकप्रिय है Mahindra Thar
Mahindra Thar का बॉक्सी डिजाइन, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑफ-रोड DNA इसे युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है. शहर की सड़कों पर भी Thar का लुक लोगों का ध्यान खींचता है. खासतौर पर मॉडिफाइड Thar कई बार अपनी अलग स्टाइल के कारण “भाईगिरी” वाली छवि बना लेती हैं. भारत में Mahindra Thar खरीदना कई लोगों का सपना होता है.
यह भी पढ़ें: कम चलती है आपकी कार? E20 के दौर में ये गलती पड़ सकती है भारी
प्रीमियम लुक देती है Jeep Meridian
Jeep ब्रांड अपनी SUV डिजाइन लैंग्वेज के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. Meridian का बड़ा फ्रंट ग्रिल, चौड़ा स्टांस और मजबूत बॉडी इसे सड़क पर प्रभावशाली बनाते हैं. यह उन लोगों को आकर्षित करती है जो प्रीमियम SUV के साथ थोड़ा रफ-टफ लुक भी चाहते हैं.
भारतीय सड़कों की दमदार SUV है Tata Harrier
Tata Harrier अपने मस्कुलर डिजाइन और चौड़े रोड स्टांस के कारण सड़क पर अलग दिखाई देती है. इसकी ऊंची बॉडी और आक्रामक फ्रंट प्रोफाइल इसे एक मजबूत SUV वाली पहचान देते हैं. Harrier की लोकप्रियता ने भी इसे उन कारों की सूची में जगह दिलाई है, जिनकी सड़क पर मौजूदगी तुरंत नजर आती है.
यह भी पढ़ें: भारत की Cheapest Cars, कीमत कर देगी खुश

About the author मनस्वी चौहान
मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.
Read More
Published at : 01 Sep 2026 02:03 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola