'बोर्डरूम पर नहीं, मैदान पर फोकस करो...' पाकिस्तान क्रिकेट की अंदरूनी गड़बड़ी पर दिग्गज का बयान वायरल, जानें क्या कहा?

'बोर्डरूम पर नहीं, मैदान पर फोकस करो...' पाकिस्तान क्रिकेट की अंदरूनी गड़बड़ी पर दिग्गज का बयान वायरल, जानें क्या कहा?

Pakistan Cricket :  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम और मैनजमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

Pakistan Cricket :  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम और मैनजमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

author-image

New Update

Mohammad Yousuf

Mohammad Yousuf Photograph: (AFP)

Pakistan Cricket : पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों उथल-पुथल चल रही है. इंग्लैंड में पाकिस्तान को दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. अब पाकिस्तान के तमाम क्रिकेटर्स और जानकार टीम की जमकर आलोचना कर रहे हैं. वहीं टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ताओं और बोर्ड की भी जमकर आलोचना की जा रही है. इसी कड़ी में अब पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ का नाम भी शामिल हो गया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इस बारे में लिखा है. मोहम्मद यूसुफ ने टीम में चल रही अंदरूनी गड़बड़ी और मतभेदों की ओर ध्यान खींचा है.

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम के 0-2 से हारने के बाद एक बड़ा बदलाव किया, जिसमें तीसरे टेस्ट से पहले सात खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के दो सदस्यों (सरफराज अहमद और उमर गुल) को घर भेज दिया गया. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. क्योंकि चयनकर्ता मिस्बाह उल हक में भी अपना इस्तीफा दे दिया है. अब युसूफ ने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

pic.twitter.com/bVrxDdLw3Y

— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) September 1, 2026

मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान क्रिकेट पर दिया बड़ा बयान

मोहम्मद यूसुफ ने लिखा कि, 'अधिकारियों का मौजूदा दौरे से खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को वापस बुलाने का हालिया फैसला सिर्फ प्रदर्शन से जुड़ा नहीं लगता है. हम जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद, इंजमाम-उल-हक, या सईद अनवर जैसे महान खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं भेज रहे हैं. इसके बजाय यह कदम अंदरूनी गड़बड़ी, राय में अंतर और विवादों के जाने-पहचाने चक्र को दिखाता है, जिसने लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट को परेशान किया है'.

यूसुफ ने आगे लिखा कि, '1992 के वर्ल्ड कप की शानदार जीत के बाद से, ऐसी उथल-पुथल बार-बार सामने आई है, जिससे स्टेबिलिटी कम हुई है और खेल से ही ध्यान भटका है. हमने पहले भी कई बार अलग-अलग रूपों में ऐसी उथल-पुथल झेली है, हर घटना ने टीम की तरक्की और फैंस के भरोसे पर दाग छोड़े हैं'.

मोहम्मद यूसुफ ने आगे कहा कि, 'सबक साफ है. सिर्फ मजबूत प्रदर्शन और लगातार सकारात्मक परिणाम ही माहौल ठीक कर सकते हैं. अगर पाकिस्तान क्रिकेट को अपनी क्षमता वापस लानी है और फैंस के बीच आत्मविश्वास जगाना है, तो उसे बोर्डरूम पर नहीं, बल्कि मैदान पर फोकस करना चाहिए. सफलता सबसे असरदार दवा है'. 

The recent decision by the authorities to recall players and coaching staff from the ongoing tour does not appear to be only performance related. After all, we are not sending legends like Zaheer Abbas, Javed Miandad, Inzamam‑ul‑Haq, or Saeed Anwar as replacements. Instead, this…

— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) September 2, 2026

इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां वो 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के पहले दोनों टेस्ट मैच पाकिस्तान हार चुकी है. इस सीरीज का तीसरा मैच 9 सितंबर से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा. इंग्लैंड पाकिस्तान पर 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वहीं पाकिस्तान ये मैच जीतकर अपनी बची कुची इज्जत बचाना चाहेगी.

मोहम्मद युसूफ ने पाकिस्तान के लिए 90 टेस्ट खेलने वाले और 7,500 से ज्यादा रन बनाए हैं. पूर्व कप्तान ने चेतावनी दी कि लगातार मैदान के बाहर अशांति टीम की प्रगति और समर्थकों के आत्मविश्वास को और नुकसान पहुंचा सकती है. लॉर्ड्स में इंग्लैंड से 194 रन की हार के बाद टेस्ट टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को रिलीज कर दिया था.

ये भी पढ़ें :IND vs AFG : टीम इंडिया से इन 5 खिलाड़ियों की क्यों हुई छुट्टी? जानिए मिली किस बात की सजा