शहीदों का त्याग आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा - kabirdham News
.
मदनवाड़ा नक्सली हमले में शहीद हुए पुलिस अधीक्षक वीके चौबे सहित 29 अमर शहीदों एवं ग्राम देवरी के वीर सपूत शहीद रितेश वैष्णव की पुण्यतिथि पर रविवार को हाईस्कूल मैदान देवरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही युवाओं और विद्यार्थियों में उत्साह एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं जनसंकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष भरत देवांगन ने समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान और साहस के कारण ही प्रदेश ने नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू, पूर्व जिला महामंत्री किशोरी साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, पोषण देवांगन, सरपंच डोमेन्द्र मंडावी, जनपद सदस्य दुलारी देवांगन, जनपद सदस्य टुमन साहू, सुनील गोलछा,
चौलेश , वीरेंद्र व शुभम साहू को सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चौलेश देशमुख को 57वीं बार रक्तदान करने पर रक्तवीर" सम्मान प्रदान किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह एवं शुभम साहू को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी संध्या परगनिया, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, बिलासपुर संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, मंडल प्रभारी हरीश कटझरे, मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव सिहत अन्य उपस्थित रहे।