सड़क पर लाचार होकर भटक रहीं ये फेमस एक्ट्रेस, बिना पैसों के मां-बेटी की हुई ऐसी हालत, बेबसी देख लोग हुए परेशान
सड़क पर लाचार होकर भटक रहीं ये फेमस एक्ट्रेस, बिना पैसों के मां-बेटी की हुई ऐसी हालत, बेबसी देख लोग हुए परेशान
Published: Tuesday, July 14, 2026, 6:05 [IST]
Pavala Shyamala: तेलुगू फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस पावला श्यामला पिछले तीन दशकों से लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है और लोगों ने उनकी एक्टिंग की हमेशा तारीफ भी की है। फिलहाल वह गंभीर रूप से बीमार हैं और पैसों की कमी से भी परेशान हैं। आर्थिक तंगी के चलते वह एक लाचार औरत की तरह सड़कों पर भटक रही हैं।
पावला श्यामला क्यों दर-दर भटक रही हैं?
आपको बता दें कि पावला श्यामला ने सिल्वर स्क्रीन पर एक मां, सास और पड़ोसी के रूप में अपनी नैचुरल एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बनाई है लेकिन अब उनकी निजी जिंदगी की हालत खराब हो गई है। उनके पास न तो पैसे हैं और न ही कोई काम। आर्थिक तंगी के अलावा वह गंभीर शारीरिक समस्याओं से भी जूझ रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस की बेटी की हालत भी काफी चिंताजनक है।
गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं पावला और उनकी बेटी
जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस पावला श्यामला को 'मां' एसोसिएशन के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स और डोनर पहले ही फाइनेंशियली सपोर्ट कर चुके हैं। फिल्म सोर्स के मुताबिक सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी एक्ट्रेस ते मेडिकल खर्च और रोजाना की जरूरतों के लिए हर महीने 10,000 रुपये देने का इंतजाम किया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक्ट्रेस पावला अपने ट्रीटमेंट के लिए अस्पाल पहुंची थीं लेकिन मेडिकल खर्च के लिए पैसे न होने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा था।
अनजान लोगों ने पावला को पहुंचाया अस्पताल
-वहीं कार ड्राइवर ने पावला को बीच सड़क पर ही छोड़ दिया था। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने एक्ट्रेस को सड़क पर अनाथ समझकर एक चैरिटी को सौंप दिया था। अब एक बार फिर कुछ अनजान लोगों ने हैदराबाद के एर्रागड्डा में गवर्नमेंट चेस्ट हॉस्पिटल के कैंपस में पावला श्यामला और उनकी बेटी माधवी को छोड़ दिया है। हॉस्पिटल के स्टाफ ने जब उन्हें बेबस हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई ।
-वहीं हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट के ऑर्डर पर, डॉक्टरों ने पावला का ट्यूबरक्लोसिस (TB) का टेस्ट कराया था और रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए उस्मानिया हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।
पुलिस ने एक्ट्रेस को अनाथालय में किया शिफ्ट
कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ शाम को दोबारा गवर्नमेंट चेस्ट हॉस्पिटल लौट आई थीं। अस्पताल प्रबंधन ने बोराबंडा पुलिस को इस बारे में बताया और फिर मां-बेटी को शहर के एक अनाथालय में शिफ्ट कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। दरअसल जो एक्ट्रेस कभी थिएटर में लोगों को हंसाती थीं, वह अपनी जिंदगी के इस मुकाम पर ऐसी बुरी हालत का सामना कर रही हैं।