सिटी बजते ही युवाओं ने बनाया मानव पिरामिड, मटकी फोड़ी: हांडी फोड़ते ही युवा ने रस्सी पर लटककर किया पुशअप; दर्शकों में दिखा रोमांच - Alwar News
सिटी बजते ही युवाओं ने बनाया मानव पिरामिड, मटकी फोड़ी:हांडी फोड़ते ही युवा ने रस्सी पर लटककर किया पुशअप; दर्शकों में दिखा रोमांच
अलवर8 घंटे पहले
कॉपी लिंक
अलवर शहर के कंपनी बाग में जन्माष्टमी पर आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में युवाओं का जोश देखते ही बना। सिटी बजते ही टीमें दही हांडी फोड़ने के लिए एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर बंधी दही हांडी तक पहुंचने का प्रयास किया। एक युवक ने हांडी फोड़ने के बाद उसी के रस्से पर लटककर पुशअप तक किए, जिसे देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। कई टीमों में युवाओं ने कई प्रयासों के बाद दही हांडी फोड़ी।
देखे PHOTOS..
युवकों ने एक दूसरे पर चढ़कर फोड़ी हांड़ी।
कई टीमें कई वार के बाद हांड़ी फोड़ पाई।
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह रहा।
17 टीमों ने दही हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया
कंपनी बाग में आयोजित प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्रों से करीब 17 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता शुरू होते ही युवाओं में दही हांडी फोड़ने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। सिटी बजते ही टीमें तेजी से मानव पिरामिड बनाने में जुट गईं और एक के ऊपर एक चढ़कर हांडी तक पहुंचने का प्रयास करने लगीं।
कुछ टीमों के युवाओं ने हांडी तक पहुंचकर उसे हाथ से फोड़ने की कोशिश की। कई बार प्रयास करने के बाद टीमों को सफलता मिली। वहीं, हांडी फोड़ने के बाद एक युवक ने नीचे उतरने के बजाय रस्सी के सहारे लटककर पुशअप किए। उसके इस प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में रोमांच बढ़ा दिया।
विजेता टीम को 71 हजार, उपविजेता को 51 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। रात 9:15 बजे महाआरती हुई।
मंदिरों में चल रही विशेष सजावट। गुब्बारों से मंदिर को सजाया गया है।
गिर्राज दर्शन मंदिर में भजन संध्या
दाउदपुर स्थित गिर्राज दर्शन मंदिर को रंगीन रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। मंदिर में शाम 7:30 बजे से भजन संध्या होगी। इसमें वृंदावन से आए उमाकांत महाराज, पप्पू शर्मा और नरेश मेहंदीरत्ता भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। महावर गोविंददेव मंदिर, पुराना कटला स्थित राधाकृष्ण मंदिर, अट्टा मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
वैंकटेश बालाजी दिव्यधाम में रात 12 बजे होगी आरती
वैंकटेश बालाजी दिव्यधाम में शाम 7 से 8 बजे तक विष्णु सहस्त्रनाम पारायण होगा। रात 9 से 11 बजे तक भजन-कीर्तन और प्रवचन होंगे। रात 11 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक और शृंगार किया जाएगा। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म के अवसर पर आरती होगी। शनिवार दोपहर 1 बजे नंदोत्सव, भजन-कीर्तन, बधाई गायन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
.
खबरें और भी हैं...
अलवर नगर निगम में 344 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे: तीन दिन में 102 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, देखें किस वार्ड में किस के बीच मुकाबला
0:31
कॉपी लिंक
शेयर
अलवर में निर्दलीय प्रत्याशियों को लॉटरी से मिले चुनाव चिह्न: सबसे ज्यादा 44 को अलमारी, 26 को बाल्टी, 25 को गुब्बारा; देखें किसको क्या मिला सिंबल
0:35
कॉपी लिंक
शेयर
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आए अलवर: बोले- 'पूर्व विधायक शास्त्री ने राजस्थान में सहकारिता को मजबूत किया
1:32
कॉपी लिंक
शेयर
अलवर में कांग्रेस-बीजेपी के 36 प्रत्याशी करोड़पति: 5 महिलाओं के पास 104 करोड़ रुपए की संपत्ति; 1 प्रत्याशी के पास केवल 4 हजार रुपए