अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की हो जाती शादी, गलतफहमियों की वजह से खत्म हो गया था रिश्ता

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की हो जाती शादी, गलतफहमियों की वजह से खत्म हो गया था रिश्ता

Sep 05, 2026 05:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Akshay Kumar and Shilpa Shetty: ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले अक्षय कुमार शिल्पा शेट्टी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। अक्षय की फिल्म के प्रोड्यूसर ने बताया कि गलतफहमियों की वजह से दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।   

Akshay Kumar and Shilpa Shetty

सीरियल रिलेशनशिप में थे अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

अक्षय कुमार की जानवर के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने हाल ही में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के रिलेशनशिप के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने अक्षय कुमार के करियर के उस फेज के बारे में बात की जब कोई उनके साथ फिल्म नहीं करना चाहता था क्योंकि अक्षय की लगातार कई फिल्में फ्लॉप हुई थीं।

क्यों हुआ था अक्षय और शिल्पा का ब्रेकअप?

मिनेट्स ऑफ मसाला से खास बातचीत के दौरान सुनील दर्शन ने बताया कि जानवर के वक्त शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार सीरियल रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कहा, "उस वक्त अक्षय और शिल्पा का रिश्ता भी काफी मजबूती से चल रहा था और मुझे लगा था कि दोनों की शादी होगी। लेकिन कुछ गलतफहमियां हुईं और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अक्षय के साथ काम नहीं करना चाहते थे प्रोड्यूसर्स

इसके बाद सुनील दर्शन ने अक्षय के करियर के उस दौर की भी बात की जब अक्षय के साथ कोई भी काम नहीं करना चाहता था। सुनील दर्शन ने बताया, “एक वक्त के बाद प्रोड्यूसर्स ने अक्षय की फिल्म प्रोड्यूस करना बंद कर दिया था क्योंकि वो बिक नहीं रहे थे।”

जानवर ने पलटा अक्षय कुमार का करियर

अक्षय कुमार की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। सुनील दर्शन ने बताया, उस वक्त जानवर रिलीज हुई और बड़ी हिट साबित हुई। वो पहली बार था जब अक्षय कुमार के स्टारडम ने छलांग मारी। उनके सारे प्रोड्यूसर्स जो होल्ड पर थे हेरा फेरी, धड़कन जैसी फिल्मों के, वो सब रिलीज के लिए तैयार हुए। 25 सालों तक, उनका करियर ऊंचाइयां छूता रहा और उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। मैंने उनके साथ 7 फिल्में की हैं।"

जब अक्षय ने सुना ऋतिक को साइन कर रहे हैं सुनील दर्शन

सुनील दर्शन ने एक और किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि जानवर की रिलीज के बाद अक्षय ने ऐसी अफवाहें सुनीं कि मैं ऋतिक रोशन के साथ अपनी अगली फिल्म साइन कर रहा हूं। वो आए मुझसे बात करें और पूछा कि क्या उन्होंने मेरे साथ कुछ गलत किया है? सुनील ने इसके बाद अक्षय को साफ किया कि वो ऋतिक के घर गए जरूर थे, लेकिन फिल्म साइन नहीं की है, कुछ गलतफहमी हुई है। अक्षय ने सुनील से वादा लिया कि वो उनके साथ 100 फिल्में करेंगे।

2001 में हुई थी अक्षय और ट्विंकल की शादी

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बात करें तो दोनों की शादी 17 जनवरी, 2001 को हुई थी। ट्विंकल और अक्षय के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम आरव कुमार और बेटी का नाम नितारा कुमार है।