रोडीज का ऑडिशन देने आए विराट कोहली? वीडियो ने किया फैंस को खुश, अब आया असली सच सामने

रोडीज का ऑडिशन देने आए विराट कोहली? वीडियो ने किया फैंस को खुश, अब आया असली सच सामने

Time Published: Sunday, September 6, 2026, 16:30 [IST]

Virat Kohli: विराट कोहली फ़िलहाल भारतीय टीम से ब्रेक पर है क्योंकि कोई एकदिवसीय सीरीज नहीं हो रही है और वह सिर्फ वनडे में ही खेलते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि विराट कोहली रोडीज में आ रहे हैं और ऑडिशन भी दे चुके हैं।

इस शख्स की शक्ल, दाढ़ी और हेयरस्टाइल विराट कोहली से इतनी मिलती है कि पहली नजर में कई लोगों को लगा कि खुद भारतीय क्रिकेट स्टार वहां पहुंच गए हैं। चलने का अंदाज भी बिल्कुल विराट कोहली की तरह ही है।

virat kohli duplicate

दरअसल वीडियो में नजर आ रहा शख्स विराट कोहली नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल है। उसकी दाढ़ी, हेयरस्टाइल और चेहरे की बनावट विराट से काफी मिलती है। यही वजह है कि वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया पर वीडियो देखने वालों को पहली नजर में भ्रम हो गया। लोगों को इसलिए भी यकीन होने लगा क्योंकि रोहित शर्मा भी आजकल अपना टीवी शो लेकर आ रहे हैं।

ऑडिशन देने नहीं पहुंचा था हमशक्ल

वायरल वीडियो में विराट जैसा दिखने वाला यह शख्स रोडीज के ऑडिशन में हिस्सा नहीं ले रहा था। वह पास में चल रहे एक आर्म रेसलिंग मुकाबले को देख रहा था। दो लोग आर्म रेसलिंग कर रहे थे और यह शख्स भी मुकाबला देखने वालों में शामिल था। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया। बाद में जब यह क्लिप सोशल मीडिया पर पहुंची तो लोगों का ध्यान मुकाबले से ज्यादा विराट के हमशक्ल पर चला गया।

विराट और अनुष्का लंदन में हैं

वायरल वीडियो को देखकर भले ही कुछ लोग पहली नजर में भ्रमित हो गए, लेकिन असली विराट कोहली रोडीज के ऑडिशन में मौजूद नहीं थे। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन को अपना मुख्य ठिकाना बना चुके हैं और परिवार के साथ वहां ज्यादा समय बिताते हैं।

रोहित शर्मा भी करने जा रहे हैं टीवी डेब्यू

क्रिकेट और मनोरंजन जगत का यह मेल इन दिनों लगातार चर्चा में है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी जल्द टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनका नया शो फैमली फुल हाउस विद रोहित शर्मा है, जो 19 सितंबर 2026 से शुरू होने वाला है।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range