गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन में मिला बुजुर्ग का शव: राजस्थान के रहने वाले; जैन सत्संग कार्यक्रम में समालखा आ रहे थे - gurugram News

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन में मिला बुजुर्ग का शव:राजस्थान के रहने वाले; जैन सत्संग कार्यक्रम में समालखा आ रहे थे

गुरुग्राम1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंची चेतक एक्सप्रेस ट्रेन में एक बुजुर्ग की डेडबॉडी मिली है। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंची चेतक एक्सप्रेस ट्रेन में एक बुजुर्ग की डेडबॉडी मिली है।

राजस्थान के जोधपुर से भगत की कोठी से सराय रोहिल्ला जा रही ट्रेन नंबर-20474 चेतक एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री की अचानक मौत हो गई। ट्रेन जब गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो यात्री कोच में अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 61 वर्षीय सुरेश कुमार दत्त के रूप में हुई है, जो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा के समालखा में आयोजित जैन समुदाय के एक धार्मिक सत्संग में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।

सहयात्रियों के मुताबिक, जैसे ही ट्रेन गुरुग्राम स्टेशन के नजदीक पहुंची, सुरेश कुमार अचानक अचेत होकर गिर गए। सह-यात्रियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल न देखकर तुरंत इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम और जीआरपी को दी गई।

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंची चेतक एक्सप्रेस ट्रेन में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है।

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंची चेतक एक्सप्रेस ट्रेन में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है।

ट्रेन में ही मौत हो चुकी थी

ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर रुकते ही जीआरपी की टीम तुरंत संबंधित कोच में दाखिल हुई। पुलिस ने बिना समय गंवाए अचेत यात्री को ट्रेन से उतारा और तुरंत एम्बुलेंस की मदद से सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने तुरंत उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

राजस्थान से गुरुग्राम पहुंचे परिजन

जीआरपी के जांच अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि जीआरपी ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों और मोबाइल फोन की मदद से उनके राजस्थान में परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • दिल्ली हादसे वाले PG का मालिक गुरुग्राम का रहने वाला: घर-दुकान बंद मिले; पड़ोसी ने सिर्फ इतना कहा- फैमिली अच्छी, इससे ज्यादा जानकारी नहीं

    घर-दुकान बंद मिले; पड़ोसी ने सिर्फ इतना कहा- फैमिली अच्छी, इससे ज्यादा जानकारी नहीं|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम की अदिति देशवाल बनीं लेफ्टिनेंट: चार पीढ़ियों की सैन्य विरासत आगे बढ़ाई; कॉरपोरेट वकील रही, 5 बार SSB क्रैक किया

    चार पीढ़ियों की सैन्य विरासत आगे बढ़ाई; कॉरपोरेट वकील रही, 5 बार SSB क्रैक किया|फर्रुखनगर,Farrukh Nagar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम की भोंडसी जेल पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान: मंत्री संजीव अरोड़ा से की मुलाकात; अरविंद केजरीवाल भी रहे साथ

    मंत्री संजीव अरोड़ा से की मुलाकात; अरविंद केजरीवाल भी रहे साथ|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में बुजुर्ग का बेटी-दामाद पर जमीन हड़पने का आरोप: कहा-14 कनाल जमीन धोखे से नाम कराई; प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

    कहा-14 कनाल जमीन धोखे से नाम कराई; प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार|फर्रुखनगर,Farrukh Nagar - Dainik Bhaskar0:59
    • कॉपी लिंक

    शेयर