शुभमन गिल ने लगातार दूसरे दिन किया धमाकेदार प्रदर्शन, जड़ दिया पहला अर्धशतक
Shubman Gill: शेरे-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 मौजूदा समय में खेला जा रहा है. जिसका 17वां मुकाबला फाजिल्का फाल्कन्स और अमृतसर सूरमास के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में अमृतसर के कप्तान अभिषेक शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद फाजिल्का फाल्कन्स के कप्तान शुभमन गिल ने बहुत ही कमाल की पारी खेली है. जिसके कारण ही फाजिल्का की टीम 20 ओवरों में 191 रन बनाने में सफल रही. शुभमन गिल की बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.
शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी
फाजिल्का फाल्कन्स की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. विहान मल्होत्रा ने सिर्फ 5 रन ही बनाए. जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने 35 गेंदों में 67 रनों की बेहद अहम पारी खेली. 191.43 की स्ट्राइक रेट से कप्तान गिल ने ये रन बनाए हैं. इस दौरान गिल ने 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. हालांकि सबसे बड़ी बात ये रही कि शुभमन गिल अभिषेक शर्मा की गेंद पर आउट हुए हैं.
---विज्ञापन---
शेरे-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में ये शुभमन गिल का पहला अर्धशतक है. गिल ने इससे पहले लुधियाना लायंस के खिलाफ 21 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी खेली है. उस पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा था. उनकी इस पारी के कारण ही फाजिल्का फाल्कन्स की टीम को 1 रनों से जीत मिली थी. इस मुकाबले में गिल कप्तानी करते हुए भी नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही इस मैच पर सभी की नजरें हैं.
The friends group chat is going to be interesting tonight 😅
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 7, 2026
🏆: Sher-E-Punjab T20 League pic.twitter.com/PEBExY29yv
अभिषेक शर्मा को मिली शानदार शुरुआत
बात फाजिल्का फाल्कन्स की पारी की करें तो कप्तान शुभमन गिल के अलावा सनवीर सिंह ने 21 गेंदों में 40 रन बनाए. उनके अलावा प्रांशु प्रताप ने भी अहम 40 रन बनाए. जिसके कारण ही फाजिल्का फाल्कन्स की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए. अमृतसर के लिए कप्तान अभिषेक शर्मा को 2 विकेट हासिल हुए. उनके अलावा आकाश पांडे को भी 2 बड़ी सफलता मिली. नमन धीर और साहिल खान को भी 1-1 विकेट मिला.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: अजहर अली का आकिब जावेद पर फूटा गुस्सा, PCB को सुनाई खरी खोटी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृतसर सूरमास की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली है. खबर लिखे जाने तक अमृतसर टीम ने 6 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 79 रन बनाए हैं. टीम के कप्तान अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े. इस दौरान अभिषेक का स्ट्राइक रेट 326.67 का रहा है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: 708 रन बनाकर भी हार सकती है ईशान किशन की टीम, जानें कैसे